श्रीदेवी के प्यार में पागल था ये सुपरस्टार, अंधविश्वासी होने के कारण नहीं किया प्रपोज, नाम जानकर लगेगा झटका!

Rajinikanth Sridevi

Rajinikanth Loves Sridevi- श्रीदेवी आज भले ही इस दुनिया में नहीं है लेकिन वो कितनी शानदार अदाकारा थीं वो किसी से छिपा नहीं है। उनके चाहने वालों में फैंस के साथ साथ बड़े बड़े सितारे भी थे। इस वक्त एक ऐसा किस्सा सामने आ रहा है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।

दरअसल 90 के दशक में कई लोग श्रीदेवी के प्यार में पागल थे लेकिन एक ऐसा सुपरस्टार भी थी जो कि उनसे प्यार करता था और शादी करना चाहता था। जी हां, ये सुपरस्टार एक बार अपने दिल की बात कहने के लिए श्रीदेवी के घर भी गया था लेकिन अंधविश्वासी होने के कारण वो कुछ कह नहीं पाए। हम बात कर रहे हैं सुपरस्टार रजनीकांत की।

निर्माता ने किया खुलासा

रजनीकांत की मोहब्बत को लेकर किसी और ने नहीं बल्कि फिल्म निर्माता के. बालाचंदर ने खुलासा करते हुए बताया, "अपनी फीलिंग्स को लेकर रजनीकांत काफी एक्साइटेड थे। उन्होने ये फैसला किया था कि वो श्रीदेवी को प्रपोज करने के लिए उनके घर जाएंगे।"

जैसे ही वो गृहप्रवेश समारोह के दौरान श्रीदेवी के घर पहुंचे, तो अचानक बिजली चली गई। सब कुछ अँधेरा था और अंधविश्वासी होने के कारण रजनीकांत ने इसे एक अपशकुन माना और अपने प्यार का इज़हार किए बिना ही वहाँ से चले गए। इसके बाद वो काफी कुछ नहीं कह पाए। कुछ समय के बाद श्री की शादी बोनी कपूर से हो गई।

रजनीकांत के लिए श्रीदेवी रखा व्रत

ये किस्सा भी काफी मशहूर है। बता दें कि साल 2011 की बात है और इस रजनीकांत की एक फिल्म राणा की शूटिंग के दौरान उनको कुछ हो गया था और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके जल्द ठीक होने के लिए श्रीदेवी ने सात दिनों तक उपवास किया था।

यह उन घटनाओं में से एक थी जिसके बाद दोनों के करीबी संबंधों की चर्चा हुई था। फिलहाल श्रीदेवी इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनका काम और फिल्में हमेशा अमर रहेंगी। उनकी बेटियां जान्हवी कपूर और खुशी कपूर फिल्मों में काम कर रही हैं।

More from Filmibeat

Read more about: rajinikanth sridevi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X