रजनीकांत के बाल काटने के लेता है एक लाख, हर तरफ छाया हुआ है ये हेयर स्टाइलिस्ट, जानें क्या है मिनिमम चार्ज?

Celebrity Hair Stylist Aalim Hakim Minimum Charges: बॉलीवुड के सितारे अपने लुक में चार चांद लगाने के लिए लाखों रुपए तक खर्च कर देते हैं। उनके बालों से लेकर जूते और कपड़ों तक के लिए कई सारे अलग-अलग स्टाइलिस्ट होते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि बॉलीवुड सितारों के बालों को काटने के लिएहेयर स्टाइलिस्ट कितना पैसा लेते होंगे। हालांकि आपको बता दें कि सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने इस पर एक शॉकिंग खुलासा कर दिया है।
दरअसल आपको बता दें कि ब्रूट को दिए एक इंटरव्यू के दौरान आलिम हकीम ने खुलासा किया कि उनकी मिनिमम फीस एक लाख रूपए है। इसके आगे सेलिब्रिटी की चॉइस पर निर्भर करता है। उन्होंने कबीर सिंह के लिए शाहिद कपूर, सैम बहादुर के लिए विक्की कौशल और एनिमल के लिए रणबीर कपूर-बॉबी देओल के भी बाल काटे हैं। जेलर फिल्म के लिए उन्होंने रजनीकांत की भी बाल काटे थे।
आलिम हकीम ने इस पर बात करते हुए कहा कि तकरीबन 98% भारतीय फिल्मों में किरदार निभाने वाले एक्टर्स मेरे ही हाथों स्टाइल होते हैं और चाहे वह नॉर्थ हो या फिर साउथ हो। सभी जानते हैं कि मैं कितना चार्ज लेता हूं और यह 1 लाख से 10-15 तक भी चला जाता है। यह सबसे कम चार्ज होता है। उन्होंने बताया कि सलमान खान, फरदीन खान, अजय देवगन और सुनील शेट्टी 20 सालों से उनके क्लाइंट है।
आलिम हकीम ने इस पर खुलासा करते हुए बताया कि आज भी यह सभी सितारे मेरे ही हाथों से बालों का स्टाइल बनवेट हैं। हेयर स्टाइलिस्ट ने बताया कि उन्होंने अपने नई के तौर पर मुझे ही रखा हुआ है। एक हेयर ड्रेसर के लिए इससे ज्यादा बड़ी लॉयल्टी कोई क्या ही दिखा पाएगा। मैंने विराट कोहली के भी बाल स्टाइल किए थे। उन्होंने कहा कि IPL की थीम के अनुसार ही कूल लुक देने के लिए आइब्रो में कट लगाए।


Click it and Unblock the Notifications