35 करोड़ का बंगला, 20 करोड़ का मैरिज हॉल, साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की नेटवर्थ सुन उड़ जाएंगे होश!

RajiniKanth Net Worth

RajiniKanth Net Worth: रजनीकांत साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार माने जाते हैं और आपको बता दें कि उन्होंने सिर्फ टॉलीवुड में नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। बता दें कि 12 दिसंबर को वह अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करने जा रहे हैं। साथ ही वह एक लग्जरियस लाइफ भी जीते हैं। आज हम आपको उनकी नेटवर्थ के बारे में बताने वाले हैं।

लाइफस्टाइल एशिया की एक रिपोर्ट की माने तो आपको बता दें कि रजनीकांत तकरीबन 430 करोड रुपए के मालिक हैं। खबरों के अनुसार वह एक फिल्म का 50 करोड़ तक चार्ज करते हैं। इसके अलावा अगर उनकी प्रॉपर्टी की बात करें तो उनके पास में चेन्नई के Poes Garden में एक आलीशान बंगला है। जिसकी कीमत 35 करोड़ की है।

इसी के अलावा आपको बता दें कि रजनीकांत के पास में एक मैरिज हॉल भी है और इसकी कीमत तकरीबन 20 करोड़ की बताई जाती है। इस मैरिज हॉल का नाम राघवेंद्र मंडपम है। साथ ही रजनीकांत का कार कलेक्शन भी काफी जबरदस्त है। उनके पास दो रोल्स-रॉयस मॉडल है।

कुछ खबरों की माने तो आपको बता दें कि उनकी रोल्स-रॉयस घोस्ट की कीमत तकरीबन 6 करोड़ की है और उनकी दूसरी रोल्स-रॉयस फैंटम की कीमत तकरीबन 16.5 करोड़ की बताई जाती है। साथ ही उनके पास में 1.77 करोड़ की बीएमडब्ल्यू X5 है। 2.55 करोड़ की मर्सिडीज बेंज जी वैगन और लैंबॉर्गिनी उरूस भी है। साथी 6 करोड़ की बेंटले लुमिनस भी है।

हालांकि अगर हम रजनीकांत की फिल्मों की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने रोबोट से लेकर दरबार, जेलर और चालबाज जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। आखिरी बार उनको Vettaiyan फिल्म में देखा गया था। अब जल्दी ही वह साल 2025 में कुली फिल्में देख जाने वाले हैं और इसकी शूटिंग भी चल रही है।

Read more about: rajinikanth
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X