..................... Rajinikanth flop film baba was flop he returned money to distributors after 20 years same movie became superhit - Hindi Filmibeat

रजनीकांत की पिटी फिल्म तो लौटाए मेकर्स को पैसे, फिर 20 साल बाद अचानकर करने लगी करोड़ो की कमाई

rajinikanth

रजनीकांत को आज के समय में कौन नहीं जानता है। वह बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक में काफी फेमस हो चुके हैं और इसी के अलावा उनकी एक्टिंग का हर कोई मुरीद है। हैरानी की बात तो यह है कि साउथ इंडस्ट्री में रजनीकांत को भगवान माना जाता है। लेकिन आज हम आपको रजनीकांत से जुड़ा हुआ एक बेहद ही खास किस्सा बताने वाले हैं।

दरअसल साल 2002 में रिलीज हुई सुरेश कृष्ण की तमिल फिल्म बाबा सर्वोच्च शक्ति में रजनीकांत ने काम किया था। इस फिल्म में शक्ति में विश्वास न रखने वाले एक लापरवाह युवा बाबा की कहानी दर्शाई गई। जो कि हिमालय के एक महान संत का पुनर्जन्म था। इस फिल्म में मनीषा कोइराला ने भी लीड किरदार निभाया। यह फिल्म मोस्ट अवेटेड रिलीज में से एक मानी जाती है।

रजनीकांत की बुरी तरह पिटी फिल्म

लेकिन जब यह फिल्म रिलीज हुई तो इसे बॉक्स ऑफिस पर कुछ ज्यादा पसंद नहीं किया गया। बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरीके से यह फिल्म पिट गई थी। जिसके चलते मेकर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स को भी काफी ज्यादा घाटा हो गया था। इस फिल्म के चलते रजनीकांत को भी एक बड़ा झटका मिला। लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने डिस्ट्रीब्यूटर्स की मदद की।

रजनीकांत ने डिस्ट्रीब्यूटर्स को पैसे दिए वापस

दरअसल आपको बता दें कि बाबा फिल्म को लेकर जनता ने नकारात्मक प्रतिक्रियाएं थी और बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह यह फिल्म पिट जाने पर रजनीकांत मदद के लिए सामने आए। इस फिल्म को डिस्ट्रीब्यूटर्स ने 17 करोड रुपए की कीमत पर खरीदा था। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट की माने तो फिल्म को सिर्फ 3 करोड रुपए का शेर मिला। इस फिल्म के पित्त जाने के बाद में रजनीकांत ने खुद से ही डिस्ट्रीब्यूटर्स के नुकसान की भरपाई कर दी। कुछ खबरों के अनुसार बताया तो यह भी जाता है कि घाटे को भरने के चक्कर में रजनीकांत ने निवेश का तकरीबन 25% वापस दे दिया।

दूसरी बार रिलीज पर फिल्म हुई सुपरहिट

लेकिन आपको बता दें कि बाबा फिल्म के साथ में एक बड़ा चमत्कार देखने को मिला। जब इस फिल्म को दोबारा 10 दिसंबर 2022 को रजनीकांत के जन्मदिन से दो दिन पहले डिजिटल रूप से तैयार करके रिलीज किया गया। तो यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई और इसने करोड़ की कमाई कर ली। दर्शकों द्वारा भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी पसंद की गई। खबरों के अनुसार स्क्रीन भी 200 से बढ़कर 300 कर दी गई थी क्योंकि तमिलनाडु और अन्य साउथ भारतीय राज्यों में हाउसफुल शो हो गए थे।

Read more about: rajinikanth
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X