..................... Rajinikanth fell in love with a white girl at first sight and she rejected him by calling him black - Hindi Filmibeat

73 साल के इस सुपरस्टार को पहली नजर में हुआ था प्यार प्यार, लड़की ने काला बोलकर किया रिजेक्ट

Rajinikanth

साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री में धमाल मचा देने वाले एक्टर रजनीकांत थलाइवा के नाम से मशहूर हो चुके हैं। बता दे कि उनका जन्म 12 दिसंबर 1950 में बेंगलुरु के मराठी परिवार में हुआ। साउथ सिनेमा में तो उन्हें भगवान का दर्जा दिया जाता है। भारतीय सिनेमा इंडस्ट्री में एक वही ऐसे एक्टर है जो कि इस उम्र में भी यंग हीरो का किरदार निभा सकते हैं। वरना इसके बावजूद उनके साथ के जो भी अभिनेता है वह आज के वक्त में पर्दे पर सपोर्टिंग किरदार निभाते नजर आते हैं।

रजनीकांत की उम्र 73 साल हो चुकी है और आज भी वह पर्दे पर यंग एक्ट्रेस के साथ में रोमांस करते नजर आते हैं। भारतीय सिनेमा में उनका एक अहम योगदान रहा है और साल 2016 में उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित भी किया गया। यहां तक की साल 2000 में सरकार ने उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया था। इसी के अलावा रजनीकांत को सिनेमा जगत के सर्वोच्च पुरस्कार दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

लेकिन आज हम आपको रजनीकांत की लव लाइफ के बारे में बताने वाले हैं और वह यहां पर शुरुआत में फेल हो गए थे। दरअसल जवानी के दिनों में एक्टर का दिल एक गोरी लड़की पर आ गया था और पहली नजर में ही उन्हें प्यार हो गया। इसके बाद रजनीकांत ने उसे लड़की को प्रपोज कर दिया। लेकिन अभिनेता के सामने रंग के होने की वजह से उसे लड़की ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया।

दरअसल खबरों के अनुसार एक किताब से इस बारे में पता चलता है कि जब रजनीकांत बेंगलुरु में कंडक्टर की पोस्ट पर काम किया करते थे तो उन्हें एक लड़की से बेइंतहा इश्क हो गया था। वह उसे लड़की से शादी तक करना चाहते थे। हालांकि यह मुमकिन नहीं हो पाया। दरअसल यह सिर्फ एक अट्रैक्शन था और यह कुछ वक्त के बाद में गायब हो गया।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि एक दिन फ्री टाइम में रजनीकांत अपनी मनपसंद लड़की से मिलने गए और उसे लड़की ने एक्टर को यह कहकर उनका प्रपोज रिजेक्ट कर दिया कि वह दिखने में काले हैं। उसे लड़की ने रजनीकांत को यह तक कह दिया था कि वह देखने में काले हैं और ठग जैसे नजर आते हैं। कुछ खबरों के अनुसार बाद में रजनीकांत ने एक गोरी लड़की से शादी करने का फैसला ले लिया था क्योंकि उन्हें एक गोरी महिला ने ही रिजेक्ट कर दिया था।

कुछ सालों के बाद में रजनीकांत ने ऐसा ही किया और आप बहुत अच्छे से देख सकते हैं कि उनकी पत्नी लता रजनीकांत से बहुत ज्यादा गोरी है। लता साल 1980 में अपनी कॉलेज मैगजीन के लिए रजनीकांत का इंटरव्यू लेने पहुंची थी और यहां पर पहले ही मुलाकात में एक्टर को उनसे प्यार हो गया। इंटरव्यू के बाद में एक्टर ने लता को प्रपोज कर दिया और साल 1981 में दोनों ने शादी रचा ली। अब इस कपल की दो बेटियां हैं जिनका नाम ऐश्वर्या और सौंदर्या है।

Read more about: rajinikanth
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X