#RajniFever- आज किसी कपूर,खान और बच्चन की नहीं चलेगी..
हर सुपरस्टार का एक समय होता है लेकिन कुछ सुपरस्टार ऐसे होते हैं जिनके आगे समय भी अपने घुटने टेक देता है।हम दरअसल बात कर रहे हैं रजनीकांत की। रजनीकांत की पॉपुलैरिटी इतनी है की कोई स्टार चाहे बॉलीवुड का हो या साउथ का वहां तक पहुंच भी नहीं सकता ।आज उनकी फिल्म कबाली रिलीज हुई और फैन्स इसे सेलीब्रेट कर रहे हैं।
[ना जापानी जूता..ना इंग्लिस्तानी पतलून..इस लुक में स्टार्स सबसे बेस्ट..]
उनके इस स्टारडम का कारण सिर्फ उनका काम या फैन फॉलोइंग नहीं बल्कि उनकी सादगी और विनम्रता भी है। आप उनकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं की रजनीकांत की फिल्म काबाली रिलीज होने पर चेन्नई और बैंगलोर की कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को छुट्टी दे चुकी है।

चेन्नई में कबाली फिल्म का पहला शो 3 बजे रात में रखा गया और फैन्स तब भी फिल्म देखने पहुंचे और शो हाउसफुल भी रहा ।और तो और लोग ढोल नगारों के साथ फिल्म देखने जा रहे हैं।अब इसे रजनी फीवर नहीं कहेंगे तो और क्या कहेंगे।
हम कबाली रिलीज को रजनीकांत के फैन्स ने कैसे सेलीब्रेट किया उसकी कुछ तस्वीरें लेकर आए हैं और तस्वीरें देखकर आप भी बोलेंगे की ऐसी फैन फॉलोइंग बॉलीवुड में क्या कहीं भी किसी भी स्टार की हो ही नहीं सकती। देखिए तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications











