रजनीकांत का ये हमशक्ल बेचता है सड़क किनारे चाय, वायरल वीडियो देख लोग भी हुए कंफ्यूज

Rajinikant

बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक के सुपरस्टार कहीं जाने वाले रजनीकांत का नाम ही काफी है। उन्होंने इंडस्ट्री में काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। लेकिन अब आपको बता दें किएक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सुपरस्टार रजनीकांत को सड़क पर चाय बेचते हुए देखा जा रहा है। हालांकि बाद में पता चला कि यह रजनीकांत नहीं बल्कि उन्ही के हमशक्ल सुधाकर प्रभु है।

रजनीकांत के हमशक्ल रोड किनारे बेचते हैं चाय

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सुधाकर प्रभु केरल में फोर्ट कोच्चि के पट्टलम रोड के किनारे चाय की दुकान चलाया करते हैं। अगर उनके लुक्स की बात की जाए तो वह बिल्कुल खूब बहू रजनीकांत की तरह ही नजर आते हैं। यहां तक कि वह चश्मा भी काफी हद तक इस फ्रेम का लगाया करते हैं। जैसा कि रजनीकांत ने अपनी फिल्म जेलर में लगाया हुआ था। वायरल हो रहे वीडियो में सुधाकर प्रभु को शर्ट और हाफ पैंट पहने हुए देखा जा रहा है।

सुधाकर प्रभु कर लेते हैं एक्टिंग और रजनीकांत की मिमिक्री

वीडियो में नजर आ रहा है कि लोग आकर सुधाकर से हाथ मिला रहे हैं और उनके साथ में तस्वीर भी खिंचवाते हुए नजर आए। खास बात तो यह है कि सुधाकर प्रभु, रजनीकांत की तरह ही एक्टिंग और उनकी मिमिक्री भी कर लिया करते हैं। इसी के चलते लोगों का कन्फ्यूजन और भी ज्यादा बढ़ चुका है। रजनीकांत के हमशक्ल देखने वाले इस शख्स से मिलने के लिए काफी लोग आया करते हैं।

इस वजह से सुर्खियों में आए सुधाकर प्रभु

सुधाकर प्रभु इंटरनेट पर चर्चा का विषय तब बने जब एक मलयालम एक्टर नादिर शाह ने शूटिंग के वक्त उन्हें फोर्ट कोच्चि में नोटिस कर लिया था।एक्टर में रजनीकांत जैसे दिखने वाले सुधाकर प्रभु की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया और कैप्शन में उनकी जमकर तारीफ भी की। रजनीकांत की आखिरी फिल्म जेलर ब्लॉकबस्टर पर हिट साबित हुई और अब आने वाली अगली फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: rajinikant
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X