दूसरी बेटी के जन्म पर इस सुपरस्टार को हुआ था दुख, चेहरा तक देखना नहीं था मंज़ूर और फिर...

Rajesh Khanna Sad On The Birth Of Rinke Khanna: राजेश खन्ना को बॉलीवुड का सुपरस्टार माना जाता था। एक वक्त था जब उनकी एक झलक पाने के लिए हर कोई बेकरार रहता था। लेकिन जैसा स्टेडियम राजेश खन्ना का था वैसा उनकी बेटियों को नहीं मिल पाया। एक्टर की छोटी बेटी रिंकी खन्ना तो बॉलीवुड में बुरी तरीके से फ्लॉप साबित हुई।
राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की बड़ी बेटी ट्विंकल खन्ना है, जिन्होंने अक्षय कुमार के साथ में शादी की है। राजेश और डिंपल दोनों ही अपनी बड़ी बेटी के जन्म पर काफी खुश हुए थे। वह ट्विंकल को इतना ज्यादा प्यार करते थे कि उनकी आंख में एक भी आंसू नहीं आने देते थे। लेकिन रिंकी के जन्म पर राजेश काफी उदास हो गए थे।
जब राजेश खन्ना को पता चला की दूसरी बार भी बेटी हुई है तो वह अपनी छोटी बेटी का नाम रखना तक भूल गए। बताया जाता है कि राजेश खन्ना से शादी के बाद डिंपल ने फिल्मों से दूरी बना ली थी। ऐसा इसीलिए क्योंकि एक्टर को पसंद नहीं था कि डिंपल शादी के बाद काम करें। लेकिन शादी के तीसरे साल डिंपल तनाव में रहने लगी और दूसरी बार प्रेग्नेंट हो गई।
राजेश करना चाहते थे की दूसरी बार उनका बेटा हो। लेकिन 24 जुलाई 1977 में डिंपल ने एक दूसरी बेटी को जन्म दिया जिसका नाम रिंकी रखा गया। हालांकि राजेश खन्ना अपनी दूसरी बेटी के जन्म पर उदास हो गए थे। यहां तक की उन्होंने रिंकी का चेहरा भी ठीक से नहीं देखा और उसका नाम भी रखना भूल गए।
बताया तो यह भी जाता है कि यह राजेश खन्ना को जब दूसरी बार बेटा ना हुआ तो वह डिंपल से खफा-खफा रहने लगे। लेकिन जब रिंकी थोड़ी बड़ी होने लगी और उनकी शैतानियों के साथ-साथ मासूमियत ने राजेश का दिल पिघला दिया। एक्टर ने रिकी को पूरे दिल से अपनाया। बताया जाता है कि एक्टर के अंतिम समय में भी रिंकी ने उनका काफी ध्यान रखा था।


Click it and Unblock the Notifications











