आखिर क्यों दूसरी बेटी के जन्म पर राजेश खन्ना हो गए थे दुखी, नाम तक रखना भूले

 Rajesh Khanna Was Not Happy On The Birth Of Rinkie Khanna

एक वक्त हुआ करता था जब राजेश खन्ना बॉलीवुड के सुपरस्टार कहे जाते थे। उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस की कतारें लग जाती थी। बता दें कि राजेश खन्ना को जो पॉपुलैरिटी हासिल हुई थी, वह उनकी बेटियों को नहीं मिल पाई। बता दें कि राजेश खन्ना की छोटी बेटी यानी कि रिंकी खन्ना का करियर बॉलीवुड में पूरी तरीके से फ्लॉप रहा। बता दें कि रिंकी खन्ना 46 साल की हो चुकी है। लेकिन आज हम आपको उनके जन्म से जुड़ा हुआ एक किस्सा बताने वाले हैं।

छोटी बेटी के जन्म पर राजेश खन्ना नहीं हुए थे खुश

जानकारी के लिए आपको बता दें कि राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया अपनी बड़ी बेटी ट्विंकल खन्ना के जन्म के वक्त में काफी ज्यादा खुश हो गए थे। यहां तक कि ट्विंकल खन्ना पर वह अपनी जान लुटा दिया करते थे। राजेश खन्ना अपनी बड़ी बेटी की आंखों में आंसू तक नहीं आने देते थे। लेकिन जब डिंपल कपाड़िया ने छोटी बेटी रिंकी खन्ना को जन्म दिया तो हालात बहुत ही ज्यादा बिगड़ गए थे। यहां तक कि राजेश खन्ना अपनी छोटी बेटी का नाम तक रखना भूल गए थे।

बेटा ना होने पर राजेश खन्ना हो गए थे निराश

कुछ मीडिया खबरों की मानें तो आपको बता दें कि राजेश खन्ना से शादी करने के बाद में डिंपल कपाड़िया लाइमलाइट से काफी दूर हो गई थी। वह राजेश खन्ना के मुताबिक ही अपना जीवन जीने लगी। वह चाहती थी कि वह फिल्मों में काम करें। इतना ही नहीं कई सारे फिल्म मेकर्स ने उनको अप्रोच भी किया। लेकिन राजेश खन्ना ने साफ इंकार कर दिया। डिंपल कपाड़िया तनाव में रहने लगी और इसी बीच वह दूसरी बार प्रेगनेंट हो गई। राजेश खन्ना दूसरी बार बेटा होने की उम्मीद लगाए बैठे थे। लेकिन 24 जुलाई 1977 में डिंपल कपाड़िया ने दूसरी बार बेटी को जन्म दे दिया। इस पर राजेश खन्ना काफी उदास हो गए। फिल्म जर्नलिस्ट इंग्रिड अलबकर्क की मानें तो कई महीनों तक राजेश खन्ना ने रिंकी का चेहरा तक नहीं देखा था। वह अपनी बेटी का नाम रखना भी भूल गए थे और बाद में उनका नाम रिंकी खन्ना रखा गया।

रिंकी की मासूमियत ने राजेश खन्ना का जीता दिल

राजेश खन्ना की बायोग्राफी राजेश खन्ना 'द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ इंडिया फर्स्ट सुपरस्टार' के राइटर और पत्रकार यासिर उस्मान ने बायोग्राफी में यह भी बताया था कि दूसरी बार बेटा ना होने की वजह से राजेश खन्ना काफी ज्यादा नाराज हो गए थे। लेकिन रिंकी खन्ना की मासूमियत ने उनका दिल जीत लिया और एक्टर ने उन्हें अपना लिया। एक वक्त ऐसा आया जब राजेश खन्ना और उनकी दोनों प्रिंसेस बेटियां एक दूसरे के बिना रह नहीं सकते थे। यहां तक कि राजेश खन्ना के अंतिम समय पर रिंकी खन्ना ने उनका खूब साथ दिया और देखभाल भी की।

रिंकी खन्ना का करियर हुआ फ्लॉप

रिंकी खन्ना के बॉलीवुड करियर की बात की जाए तो आपको बता दें कि उन्होंने 'प्यार में कभी कभी' फिल्म से धमाकेदार एंट्री की। जिसके बाद में वह कुछ और फिल्मों जैसे कि 'जिस देश में गंगा रहता है' में भी नजर आई। इस फिल्म में उन्होंने गोविंदा के साथ में काम किया। इसके बावजूद भी उनका करियर फ्लॉप हो गया। उन्होंने आखिरी बार फिल्म 'चमेली' में काम किया और बाद में एक्टिंग करियर छोड़ दिया। जिसके बाद साल 2003 में उन्होंने बिजनेसमैन समीर सरन से शादी रचाई। अब एक्ट्रेस अपने पति और बेटी नाओमिका के साथ में लंदन में शिफ्ट हो चुकी है।

Read more about: rajesh khanna rinkie khanna
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X