Rajesh Khanna को इस खूबसूरत हसीना से हुआ था बेइंतहा इश्क, एक गलतफहमी ने चूर-चूर कर दिया रिश्ता

Rajesh Khanna, Anju Mahendru

Rajesh Khanna Love Story: राजेश खन्ना को बॉलीवुड इंडस्ट्री का पहला सुपरस्टार माना जाता है। बता दे कि वह बचपन से ही पढ़ने के साथ-साथ लुक्स में भी अच्छे-अच्छो को पछाड़ दिया करते थे। बता दें कि उनका जन्म 29 दिसंबर 1942 में अमृतसर शहर में हुआ। लेकिन अपने कॉन्फिडेंस के चलते वह मुंबई में हीरो बनने पहुंच गए। सिर्फ 24 साल की उम्र में राजेश खन्ना ने बतौर हीरो फिल्म 'आखिरी खत' में काम किया। लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर महा फ्लॉप साबित हुई।

राजेश खन्ना ने 2 साल में दी थी 15 सोलो हिट फिल्में

लेकिन इसके बावजूद राजेश खन्ना ने हार नहीं मानी और लगातार काम करते रहे। उनकी कुछ फिल्में फ्लॉप तो कुछ फिल्में हिट भी रही। लेकिन साल 1969 तक आते-आते राजेश खन्ना की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाने लगी। राजेश खन्ना ने 2 साल में लगातार 15 फिल्में सोलो हिट दे दी थी। इसके बाद वह पूरे बॉलीवुड में छा चुके थे।

राजेश खन्ना को इस हसीन से हुआ था प्यार

साल 1971 में रिलीज हुई फिल्म 'हाथी मेरे साथी' सुपरहिट साबित हुई। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। राजेश खन्ना की फैन फॉलोइंग ने भी रिकॉर्ड तोड़ डाले थे। इसी दौरान राजेश खन्ना को खूबसूरत अभिनेत्री अंजू महेंद्रू से प्यार हो गया और दोनों का रिश्ता किसी से भी छुपा नहीं है। दोनों के प्यार के चर्चे बॉलीवुड के गलियारों में खूब सुनने को मिलते हैं।

एक गलतफहमी ने 7 साल का तोड़ दिया रिश्ता

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अंजू महेंद्रू और राजेश खन्ना ने 7 साल तक एक दूसरे को डेट किया और लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहे। लेकिन अंजू महेंद्रू और राजेश खन्ना के बीच दरार तब आई जब उनके बीच में वेस्टइंडीज क्रिकेटर गैरी सोबर्स आ गए थे। हुआ कुछ यूं था कि राजेश खन्ना, अंजू महेंद्रू के साथ शादी करनेऔर एक नया जीवन शुरू करने की तैयारी में थे। लेकिन इसी दौरान अंजू महेंद्रू और गैरी सोबर्स के अफेयर की चर्चा होने लगी।

जब ब्रेकअप के बाद अंजू महेंद्रू ने दिया था इंटरव्यू

जब इस बात की खबर राजेश खन्ना को लगी तो वह आग बबूला हो गए और इसी के चलते जल्दबाजी में उन्होंने डिंपल कपाड़िया के साथ में शादी रचा ली। राजेश खन्ना के साथ रिश्ता टूटने के बाद अंजू महेंद्रू ने स्टारडस्ट मैगज़ीन के साथ एक इंटरव्यू साझा किया और कहा कि "राजेश खन्ना बहुत दकियानूसी विश्वास के आदमी हुआ करते थे। वह मॉडल लड़कियों को पसंद करते थे और इसी कन्फ्यूजन में हमारा रिश्ता खत्म हुआ। मैं अगर स्कर्ट पहन लेती थी तो कहते थे की साड़ी ठीक है और जब मैं साड़ी पहन लेती थी तो स्कर्ट पहनने के लिए कहा करते थे।"

More from Filmibeat

Read more about: rajesh khanna anju mahendru
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X