जब दिल मिले तो इन फिल्म स्टार्स ने अपने फैन्स से शादी कर बसाया अपना घर

हर इंसान का कोई ना कोई फेवरेट स्टार होता है। कुछ फैंस अपने फेवरेट स्टार्स को इतना ज्यादा पसंद करते हैं कि उनके साथ डेट पर जाना यहां तक कि उनसे शादी तक करना चाहते हैं। पूरी दुनिया में बस कहा जाता है एक आम फैन के सपने कभी पूरे नहीं होते। फिल्मी दुनिया की चमक-दमक में फैंस के सपने अधूरे रह जाते हैं। वहीं कुछ फैन ऐसे होते हैं जिनका अपने पसंदीदा बॉलीवुड सेलिब्रिटी को डेट करने या उनसे शादी करने का सपना पूरा हो गया है। क्या आपको पता है, बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार्स हैं जिन्होंने अपने फैंस के ना सिर्फ सपने को पूरा किया है बल्कि उनसे शादी भी की है।
चलिए आपको कुछ ऐसे बॉलीवुड स्टार्स के बारे में बताते हैं जिन्होंने अपने फैंस से शादी की :

आमिर खान :
आमिर खान ने लगान की असिस्टेंट डायरेक्टर किरण राव से दूसरी शादी की थी। किरण राव आमिर की बहुत बड़ी फैन रही हैं। वह आमिर के काम की हमेशा मुरीद रही हैं।

दिलीप कुमार :
बॉलीवुड एक्ट्रेस सायरा बानो का दिलीप कुमार पर बचपन से ही क्रश था। 1966 में जब सायरा बानो ने दिलीप कुमार से शादी की, उस समय उनकी उम्र महज 22 साल थी और दिलीप कुमार 40 साल से ज्यादा की उम्र के थे। इसके बावजूद दोनों के प्यार की मिसालें दी जाती हैं।

शिल्पा शेट्टी :
शिल्पा शेट्टी ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी कर ली। काफी कम लोगों को ही पता होगा कि राज कुंद्रा शिल्पा शेट्टी के डाई हार्ड फैन थे।

जितेंद्र :
जितेंद्र की पत्नी शोभा कपूर फ्लाइट में केबिन क्रु का काम करती थी। जब दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़े उस समय किसी भी आम लड़की की तरह शोभा कपूर को भी जीतेंद्र क्रश था।

राजेश खन्ना :
राजेश खन्ना जब पहली बार डिंपल कपाड़िया से मिले, उस समय डिंपल महज 16 साल की थी। वह उस समय तक बॉलीवुड में डेब्यू भी नहीं की थी और राजेश खन्ना हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार बन चुके थे।


Click it and Unblock the Notifications