पच्नी डिंपल नहीं बल्कि ज़ब इस हीरोइन के प्यार में काका ने संजीव कुमार को जड़ा था थप्पड़, निकली थी रंजिश

राजेश खन्ना और संजीव कुमार दोनों ही बॉलीवुड के एक दिग्गज अभिनेता रह चुके हैं। इतना ही नहीं दोनों को लेकर उस जमाने की मशहूर अभिनेत्री अंजू महेंद्रू ने एक बड़ा खुलासा भी कर दिया था। इसके बाद में इंडस्ट्री में काफी ज्यादा तहलका मच गया था। यह बात अंजू महेंद्रू ने तब बताइ जब राजेश खन्ना के साथ में उनका ब्रेकअप हो चुका था।
जब राजेश खन्ना ने संजीव कुमार के साथ निकाली थी रंजिश
दरअसल अंजू महेंद्रू ने फिल्मफेयर के साथ में एक इंटरव्यू के दौरान बात करते हुए बताया कि राजेश खन्ना से ब्रेकअप के काफी समय के बाद में किसी ने उनसे संजीव के साथ मेरे अफेयर को लेकर अफवाह फैला दी थी। लेकिन यह राजेश खन्ना को बिल्कुल पसंद नहीं आया। इसी के चलते एक फिल्म के सीन के दौरान उन्होंने अपनी रंजिश निकाल दी।
राजेश खन्ना ने गुस्से में संजीव कुमार को जड़ा था जोरदार थप्पड़
दरअसल अंजू महेंद्रू ने इस इंटरव्यू के दौरान बताया कि "मैं कभी भी संजीव कपूर के प्यार में नहीं पड़ी। मेरे लिए तो सिर्फ वह मेरी मां के भाई थे। दरअसल एक एक्ट्रेस हुआ करती थी जिसने सबको यह बता दिया था कि संजीव के साथ में मेरा अफेयर चल रहा है। यहां तक कि मेरे एक्स बॉयफ्रेंड भी यही मानने लगे थे। हमारे ब्रेकअप के काफी लंबे समय तक भी उनके मन में यही चल रहा था। लेकिन कई सालों बाद जब संजीव और राजेश खन्ना ने एक फिल्म में साथ में काम किया तो एक सीन के दौरान राजेश खन्ना को संजीव को थप्पड़ मारना था। लेकिन सेन के दौरान सच में काका ने जोरदार संजीव को थप्पड़ जोड़ दिया था।"
अंजू महेंद्रू और राजेश खन्ना का ब्रेकअप
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अंजू महेंद्रू और राजेश खन्ना का ब्रेकअप साल 1972 में हो गया था। इसके बाद में इंडस्ट्री में काफी बवाल देखने को भी मिला। ब्रेकअप की बात सुनते ही संजीव भी सांत्वना देने के लिए अंजू महेंद्रू के पास में पहुंचे थे। एक्ट्रेस ने बताया कि "जैसी ही मेरा ब्रेकअप हुआ तो निर्देशक भट्टाचार्य और संजीव दोनों ही मेरे घर आ पहुंचे। तो मैं उनसे कहा कि यह कोई शोक सभा नहीं है। संजीव हमेशा से मेरे लिए एक भाई के रूप में थे।"
राजेश खन्ना और संजीव कुमार की मृत्यु
इसी के अलावा आपको बता दें कि राजेश खन्ना और संजीव कुमार दोनों ही बॉलीवुड के एक दिग्गज अभिनेता रह चुके हैं। एक समय हुआ करता था जब दोनों कलाकारों का इंडस्ट्री पर राज चला करता था। लेकिन संजीव कुमार की 6 नवंबर साल 1985 में मृत्यु हो गई थी और अगर राजेश खन्ना की बात करें तो उनका निधन 18 जुलाई साल 2012 में हुआ था।


Click it and Unblock the Notifications











