कभी राजेश खन्ना ने सलमान खान के शो बिग बॉस के लिए कर दिया था इनकार, इतने करोड़ की ऑफर हुई थी फीस

Rajesh Khanna Rejected Bigg Boss

Rajesh Khanna Rejected Bigg Boss: राजेश खन्ना बॉलीवुड के सुपरस्टार कहे जाते थे और आपको बता दें कि आज भले ही वह हमारे बीच नहीं है लेकिन फैन्स के बीच उनकी पुरानी फिल्में उनकी याद के तौर पर आज भी मौजूद है। लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि एक बार सलमान खान का विवादित रियलिटी शो बिग बॉस का ऑफर राजेश खन्ना के पास गया था।

हालांकि यहां पर हैरानी की बात यह है कि राजेश खन्ना ने यह ऑफर ठुकरा दिया था। कहा जाता है कि उनका हर एक एपिसोड के लिए तब के वक्त में 3.5 करोड़ की भारी भरकम फीस ऑफर की गई थी। लेकिन बाद में उन्होंने शो में आने की इच्छा भी जाहिर की थी। हालांकि तब तक बहुत देर हो चुकी थी। लेकिन यहां पर जाने वाली बात तो यह है कि एक्टर ने इस ऑफर को क्यों ठुकराया था?

राजेश खन्ना अपने जमाने के बेस्ट एक्टर माने जाते थे और उन्होंने अपनी पुरानी फिल्मों में काफी बेहतरीन काम किया। लेकिन खबरों के अनुसार एक बार उन्होंने बिग बॉस का ऑफर ठुकरा दिया था। साल 1966 में फिल्म 'आखिरी खत' से उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि एक इंटरव्यू के दौरान राजेश खन्ना की करीबी और कथित तौर पर गर्लफ्रेंड अनीता आडवाणी द्वारा खुलासा किया गया था कि राजेश खन्ना ने बिग बॉस का ऑफर रिजेक्ट करने के बाद में शो में शामिल होने की इच्छा जाहिर की थी।

अनीता आडवाणी ने बताया था कि राजेश खन्ना ने मुझसे कहा था कि अगर मैं बिग बॉस में जाता हूं तो मैं एक बेहतर इंसान बन जाऊंगा। अनीता आडवाणी ने बताया कि उन्होंने ही राजेश खन्ना को इस शो में जाने से रोक लिया था और उनका कहना था कि बिग बॉस वाली एक्टर की शख्सियत नहीं है। वहां पर एक्टर फिट नहीं बैठते।

अनीता आडवाणी ने यह भी कहा था कि बिग बॉस के शो में कंटेस्टेंट को घर के काम भी करने पड़ते हैं और बर्तन भी धोने पड़ते हैं। खबरों के अनुसार राजेश खन्ना को बिग बॉस के लिए हर एक एपिसोड के लिए 3.5 करोड़ की फीस ऑफर हुई थी। लेकिन उन्होंने मना कर दिया था। बताते चलें कि 18 जुलाई 2012 को उनका निधन हो गया था। तो वह सिर्फ 69 साल के थे।

More from Filmibeat

Read more about: rajesh khanna salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X