‘सीता माता’ दीपिका चिखलिया ले रही थीं फेरे, तभी शादी में बिन बुलाए आ धमके अक्षय कुमार के ससुर और...

कई बार हम बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री के सितारों को देखते हैं कि वह शादी के लिए ग्रैंड वेडिंग या फिर एक डेस्टिनेशन वेडिंग रखते हैं। जहां पर सभी सितारों को इनवाइट किया जाता है। लेकिन अगर इनवाइट नहीं किया जाता है तो वह सितारे कभी भी उस शादी में शामिल नहीं होते हैं। लेकिन कई बार ऐसा भी देखने को मिला है कि कुछ सितारे गुपचुप तरीके से शादी कर लेते हैं और बाद में इस बात का खुलासा होता है। लेकिन आज हम ऐसे सितारे की बात करने वाले हैं जो कि बिना बुलाए ही शादी अटेंड करने पहुंच गए।
दीपिका चिखलिया ने साल 1992 में हेमंत टोपीवाला के साथ लिए थे सात फेरे
दरअसल आपको बता दें कि हम राजेश खन्ना की बात कर रहे हैं। 90 के दशक में राजेश खन्ना को बॉलीवुड का सुपरस्टार कहा जाता था। इसी के साथ-साथ आपको बता दें कि राजेश खन्ना, रामानंद सागर की रामायण में माता सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया की शादी में बिना बुलाए पहुंच गए थे। यह देख काफी लोग हैरान हो गए थे। जानकारी के लिए आपको बता दें कि दीपिका चिखलिया ने 1992 में हेमंत टोपीवाला के साथ में सात फेरे लिए।
दीपिका चिखलिया अपनी रिसेप्शन पार्टी में राजेश खन्ना को देख हो गई थी हक्का-बक्का
इसी के साथ में बाद में उन्होंने शादी का एक रिसेप्शन भी रखा था। वह बेहद ही खूबसूरत तरीके से तैयार और सज धज कर स्टेज पर बैठी हुई नजर आई और अचानक से वहां पर राजेश खन्ना की एंट्री हो जाती है। दरअसल आपको बता दें कि उन दिनों राजेश खन्ना हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार माने जाते थे। जिसे देख दीपिका चिखलिया भी काफी ज्यादा हक्की बक्की रह गई थी। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने राजेश खन्ना को इनवाइट नहीं किया था। उन्हें ऐसा लगता था कि वह इतने बड़े सुपरस्टार हैं और वह उन्हें न्योता नहीं दे सकती है।
दीपिका चिखलिया की रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे राजेश खन्ना ने खिंचवाई थी स्टेज पर खड़े होकर तस्वीर
इतना ही नहीं आपको बता दें कि दीपिका चिखलिया नहीं राजेश खन्ना के साथ में कई सारी फिल्मों में काम किया लेकिन बाद में वह दोनों कांटेक्ट में नहीं रहे। इसी वजह से दीपिका ने उन्हें अपनी शादी में बुलाने के बारे में बिल्कुल भी नहीं सोचा क्योंकि उनको ऐसा लगता था कि वह इतने बड़े स्टार हैं और वह मेरी शादी में नहीं आएंगे। लेकिन हर किसी के मना करने के बावजूद भी राजेश खन्ना ने दीपिका चिखलिया की शादी में शिरकत की थी। इतना ही नहीं उन्होंने दोनों को खूब बधाई भी दी और दोनों की साथ तस्वीरें भी खिंचवाई। साथ ही साथ राजेश खन्ना ने दीपिका के पति के कान में यह भी कहा कि उनका ख्याल रखना। जिसके बाद में दीपिका चिखलिया, राजेश खन्ना के इस स्वभाव और बड़प्पन को देखकर काफी ज्यादा इमोशनल हो गई थी।


Click it and Unblock the Notifications











