सिर्फ एक शर्त पर राजेश खन्ना ने 16 साल छोटी डिंपल कपाड़िया संग की थी शादी, बोले- मैंने तो बस इस वजह से...

Rajesh Khanna Dimple Kapadia Marriage: राजेश खन्ना को हिंदी सिनेमा का पहला सुपरस्टार माना जाता है और आज के वक्त में वह हमारे बीच नहीं रहे। वह अपनी स्टारडम के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे। हर किसी को पता है कि राजेश खन्ना ने 16 साल छोटी एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया के साथ में साल 1973 में शादी की थी।
राजेश-डिंपल की दो बेटियां हैं जिनका नाम ट्विंकल और रिंकी खन्ना है। बेटियों के जन्म होते ही डिंपल ने साल 1982 में राजेश का घर छोड़ दिया था। हालांकि कभी भी एक्ट्रेस ने राजेश को तलाक नहीं दिया। लेकिन राजेश ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने डिंपल से शादी क्यों की थी और दोनों ने कभी तलाक क्यों नहीं लिया था।
एक इंटरव्यू के दौरान राजेश खन्ना ने कहा कि "मैंने डिंपल से इसीलिए शादी की थी क्योंकि मैं अंजू को अपने सिस्टम से बाहर निकालना चाहता था। मैं अंजू से अलग हो गया था और मुझे पता था कि मैं हर बार उसके पास पहुंच जाऊंगा। मुझे यह रिश्ता अंदर ही अंदर खत्म कर रहा था। मैंने डिंपल को पत्नी बनने से पहले साफ कह दिया था कि वह शादी के बाद काम नहीं करेगी।"
राजेश खन्ना ने इंटरव्यू में कहा कि "मुझे डिंपल के शब्द बहुत अच्छे से याद हैं कि उन्होंने कहा था कि मैं राज कपूर के साथ में काम किया और सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ मेरी शादी हो रही है, तुम मुझे और क्या चाहिए। हम शुरुआत में अच्छे से रहे और इस रिश्ते को लेकर कोशिश कर रहे थे। हम इस रिश्ते में अपने प्यार को बढ़ाना चाहते थे।"
सुपरस्टार राजेश खन्ना ने आगे बताया कि "हमारा रिश्ता ठीक-ठाक चल रहा था और अचानक से सब बदल गया। शादी के बाद डिंपल ने अचानक मुझे कहा कि मैं खुश नहीं हूं और मुझे अनदेखा किया जा रहा है।" बता दे कि राजेश खन्ना का साल 2012 में निधन हो गया था और आखिरी दिनों तक डिंपल कपाड़िया ने उनके साथ दिया।


Click it and Unblock the Notifications











