राजेश खन्ना के साथ 33 सालों तक लिव इन रिलेशन में रहती रही ये महिला, फिर निकल दी गई उनके ही घर से बाहर!

Rajesh Khanna Live In Relation: बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना अपनी एक्टिंग के साथ सात ता उम्र अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहे। राजेश खन्ना की लाइफ किसी रोलर कोस्टर राइड की तरह थी, जहां उन्होंने सक्सेस और फेल्योर को बेहद करीब से देखा।
आज हम आपको राजेश खन्ना की एक ऐसी ही विवादास्पद लिव इन पार्टनर रहीं अनीता आडवाणी के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने राजेश खन्ना को लेकर बड़े ही सनसनीखेज दावे किए थे.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनीता आडवाणी ने दावा किया था कि वे पूरे 33 सालों तक राजेश खन्ना के साथ बतौर लिव इन पार्टनर बनकर रहीं थीं. अनीता बिग बॉस 7 में भी नजर आ चुकी हैं और उन्होंने राजेश खन्ना पर आरोप लगाते हुए कहा था कि जब वे महज 13 साल की थीं तब एक्टर ने उन्हें बाहों में भरकर किस किया था. वहीं, अनीता का यह भी दावा था कि 2001 में हुई एक पार्टी के दौरान राजेश खन्ना ने उन्हें सार्वजनिक तौर पर किस किया था. वहीं अनीता यह भी कहती थीं कि वे राजेश खन्ना के किए वे करवाचौथ का व्रत भी रखती थीं.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनीता आडवाणी उस वक्त चर्चाओं में आ गईं थीं जब उन्होंने राजेश खन्ना की प्रॉपर्टी पर अपना हक जताना शुरू कर दिया था. बताते हैं कि अनीता ने एक लीगल नोटिस भेज राजेश खन्ना के परिवार से गुजारा भत्ता मांगना शुरू कर दिया था. अनीता, राजेश खन्ना के साथ उनके बंगले 'आशीर्वाद' में भी रहने लगी थीं लेकिन एक्टर के निधन के बाद अनीता को बाहर निकाल दिया गया था. वहीं, राजेश खन्ना के परिवार ने यह भी साफ तौर पर कहा था कि अनीता आडवाणी कभी राजेश खन्ना की प्रेमिका या लिव-इन पार्टनर नहीं रहीं ऐसे में जायदाद पर उनका कोई दावा नहीं बनता.


Click it and Unblock the Notifications











