16 साल की डिंपल कपाड़िया के सामने शादी के लिए राजेश खन्ना ने रखी थी शर्त, शर्त टूटते ही रिश्ता बिखरा

राजेश खन्ना को बॉलीवुड इंडस्ट्री का पहला सुपरस्टार माना जाता है। वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहे। एक वक्त था जब अंजू महेंद्रू के प्यार में वह दीवाने हो गए थे और अचानक से उनका दिल डिंपल कपाड़िया के लिए धड़कने लगा। अचानक से दोनों ने शादी रचाई और डिंपल उम्र में राजेश खन्ना से काफी छोटी हुआ करती थी।
16 साल की डिंपल ने 15 साल बड़े राजेश खन्ना से रचाई शादी
साल 1973 में राजेश खन्ना ने जब डिंपल कपाड़िया से शादी रचाई तो एक्ट्रेस की उम्र सिर्फ 16 साल की थी। तो वही राजेश खन्ना एक्ट्रेस से 15 साल बड़े थे। लेकिन कुछ ही सालों के बाद में दोनों के बीच में कड़वाहट आना शुरू हो गई और अलग-अलग वह रहने लगे। दरअसल राजेश खन्ना ने शादी से पहले डिंपल कपाड़िया के सामने कुछ शर्ते रख दी थी और कुछवक्त तक दोनों के बीच में सब कुछ अच्छा चलता रहा। लेकिन जब डिंपल कपाड़िया ने उन शर्तों को तोड़ा तो उनका रिश्ता भी टूट गया।
राजेश खन्ना ने डिंपल के सामने रखी थी शर्त
राजेश खन्ना ने शादी से पहले ही डिंपल कपाड़िया के सामने शर्त रख दी थी और डिंपल कपाड़िया ने भी इसके लिए हामी भर दी थी। शर्त कुछ ऐसी थी की शादी के बाद में डिंपल कपाड़िया को फिल्मों में काम नहीं करना है। बचपन से ही डिंपल कपाड़िया राजेश खन्ना की बहुत बड़ी फैन थी और इसी के चलते उन्होंने इस शर्त को मान लिया। लेकिन शादी के शुरुआती सालों में सब कुछ ठीक चलता रहा और बाद में दोनों के बीच में दरार आना शुरू हो गया। डिंपल कपाड़िया फिल्मों में काम करना चाहती थी और इसी के चलते दोनों का रिश्ता टूट गया। हालांकि कभी भी दोनों ने तलाक नहीं लिया। लेकिनन साल 1982 से ही दोनों अलग-अलग रहने लग गए थे।
गर्लफ्रेंड को भुलाने के लिए डिंपल से रचाई राजेश ने शादी
एक इंटरव्यू में राजेश खन्ना ने इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने अपनी एक गर्लफ्रेंड को भुलाने के लिए डिंपल कपाड़िया से शादी रचाई थी। राजेश खन्ना अपनी एक्स गर्लफ्रेंड अंजू महेंद्रू के साथ में काफी लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में रहे और 7 साल साल तक लिव-इन में भी रहे। राजेश खन्ना उनसे शादी करना चाहते थे और अंजू महेंद्रू ने इसके लिए मना कर दिया था क्योंकि वह फिल्मों में अपने काम पर फोकस करना चाहती थी।


Click it and Unblock the Notifications











