जब अपने से 20 साल छोटी हसीना संग राजेश खन्ना ने दिए थे इंटीमेट सीन, खूब मचा था बवाल

Rajesh Khanna Jaya Prada Intimate Scene: राजेश खन्ना को बॉलीवुड इंडस्ट्री का पहला सुपरस्टार माना जाता है। बता दें कि आज भले ही वह हमारे बीच नहीं है लेकिन इसके बावजूद भी उनकी यादें आज भी मौजूद है। राजेश खन्ना ने मुमताज और डिंपल कपाड़िया के साथ-साथ आशा पारेख जैसी अभिनेत्रियों के साथ काम किया है। एक वक्त हुआ करता था जब लड़कियों के बीच राजेश खन्ना काफी ज्यादा पॉपुलर हुआ करते थे।
लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि 80 के दशक में राजेश खन्ना को बी ग्रेड फिल्मों में काम करना पड़ गया था। उन्होंने पर्दे पर खुद से 15 से 20 साल छोटी हसीनाओं के साथ खूब इंटीमेट सीन दिए। इस लिस्ट में जया प्रदा का भी नाम शामिल है। बता दें कि राजेश खन्ना अपने से 20 साल छोटी अभिनेत्री जया प्रदा के साथ में इंटीमेट सीन दे चुके हैं। जिसके चलते काफी बवाल भी देखने को मिला।
साल 1984 में रिलीज हुई फिल्म 'आवाज' में राजेश खन्ना और जया प्रदा ने लीड किरदार निभाया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी बेहतरीन कमाई की थी। लेकिन फिल्म के इंटीमेट सीन के चलते काफी विवाद हुआ। फिल्म में गाने 'आ जानेमन आज तुझे' में दोनों का इंटीमेट सीन फिल्माया गया था। इस सीन के बाद लोग एक्टर के स्टारडम पर सवाल उठने लगे।
दरअसल बताया गया था कि राजेश खन्ना का स्टारडम काम होता जा रहा था और इसीलिए उन्होंने बी ग्रेड फिल्मों में काम करना शुरू किया। हालांकि इसके पीछे की सच्चाई कितनी है यह तो कोई भी नहीं जानता। इतना ही नहीं आपको बता दें कि साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म 'वफ़ा: एक लव स्टोरी' फिल्म के दौरान राजेश खन्ना ने लैला खान के साथ में अंतरंग सीन दे दिए थे।


Click it and Unblock the Notifications











