15 बैक-टू-बैक दी हिट फिल्में, इस सुपरस्टार के घर के बाहर लाइन लगाकर खड़े रहते थे डायरेक्टर
Rajesh Khanna Career: क्या आपको पता है कि हिंदी सिनेमा का पहला सुपरस्टार कौन था? आप सोच रहे होंगे शाहरुख खान या अमिताभ बच्चन तो ऐसा नहीं है। जिस एक्टर की हम बात कर रहे हैं उन्होंने इंडस्ट्री का पहला सुपरस्टार का टैग ही नहीं जीता था बल्कि फैंस और लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई थी। उनकी लोकप्रियता ऐसी थी कि उनके घर के बाहर डेट्स के लिए प्रोड्यूसर नहीं लगा कर खड़े रहते थे। उन्होंने अपने करियर में एक के बाद एक 15 सुपरहिट फिल्में भी दी थी तो चलिए आज हम आपको बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार के बारे में बताएंगे।

हम बात कर रहे हैं राजेश खन्ना की। राजेश खन्ना को बॉलीवुड का पहला सुपरस्टार कहा जाता था उन्होंने 60 से लेकर 70 के दशक के बीच बैक टू बैक 15 हिट फिल्में दी और रिकॉर्ड बनाया। जिसको अभी तक कोई भी नहीं तोड़ पाया है।
राजेश खन्ना ने इस फिल्म से किया था बॉलीवुड डेब्यू
जानकारी के लिए आपको बता दें कि बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार कहे जाने वाले राजेश खन्ना का जन्म 29 दिसंबर साल 1942 में पंजाब के अमृतसर में हुआ था। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्म भी दी थी।
राजेश खन्ना ने साल 1966 में फिल्म 'आखिरी खत' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद में साल 1969 में शक्ति सामंता की फिल्म आराधना से रातों-रात वह सुपरस्टार बन गए थे। इसके बाद में उन्होंने साल 1969 से साल 1971 तक लगातार 15 सुपरहिट फिल्में भी दी।
जिसमें अराधना (1969), डोली (1969), बंधन (1969), इत्तेफाक (1969), दो रास्ते (1969), खामोशी (1969), सफर (1970), द ट्रेन (1970), कटी पतंग (1970), सच्चा झूठा (1970), आन मिलो सजना (1970), महबूब की मेहंदी (1971), छोटी बहू (1971), आनंद (1971), हाथी मेरे साथी (1971), मर्यादा (1971) और अंदाज (1971) जैसी फिल्में शामिल है।
एक फिल्म का कितना चार्ज करते थे राजेश खन्ना?
अगर हम राजेश खन्ना की फीस की बात करें तो आपको बता दें कि शुरुआती दौर में 1970 के बीच वो एक फिल्म के लिए तकरीबन 10 लाख तक की फीस ले लेते थे। जैसे-जैसे उनकी फिल्में हिट होने लगी वैसे-वैसे उनकी फीस भी बढ़ती चली गई और साल 1974 से 1977 के बीच वह 20 लाख से 27 लाख तक के बीच चार्ज करने लगे। लेकिन 80 के दशक में उनकी फीस 50 लाख से 70 लाख रुपए तक पहुंच गई थी।


Click it and Unblock the Notifications