डिंपल कपाड़िया को राजेश खन्ना ने वसीयत में नहीं दी फूटी कौड़ी, मिनटों में इन्हें सौंप दी करोड़ों की संपत्ति

एक समय ऐसा भी आया था जब लड़कियां राजेश खन्ना की दीवानी हो जाया करती थी. वहीं अगर हम राजेश खन्ना की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने खूब नाम के साथ-साथ बेशुमार संपत्ति भी अपने करियर में अर्जित की थी. राजेश खन्ना को उन सितारों में से एक माना जाता है जिन्होंने अपनी जिंदगी को खुद की शर्तों पर जिया. इंदु महेंद्रु से 7 साल के लिव इन रिलेशनशिप में रहे और ब्रेकअप के बाद में उन्होंने अपने से 16 साल छोटी डिंपल कपाड़िया के साथ में शादी रचा ली. लेकिन बेशुमार संपत्ति होने के बावजूद भी राजेश खन्ना ने अपनी पत्नी डिंपल कपाड़िया को एक फूटी कौड़ी तक नहीं दी. आज हम आपको इसी के पीछे का कारण बताने वाले हैं.
राजेश खन्ना ने अपने से 16 साल छोटी डिंपल से रचाई थी शादी
राजेश खन्ना एक वक्त पर ऐसे मशहूर कलाकार हुआ करते थे जिनके सामने कोई भी एक्टर आसानी से ठीक नहीं पाता था. एक्टर के लिए उन दिनों फिल्मों के लिए लाइन लग जाया करती थी. लेकिन राजेश खन्ना ने सालों पहले अपने से 16 साल छोटी डिंपल कपाड़िया के साथ में शादी रचाई थी और दोनों के चर्चे भी खूब हुए. शादी के बाद डिंपल खुद को दुनिया की सबसे किस्मत वाली लड़की समझने लगी थी. शादी के बाद में उन्होंने ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना को जन्म दिया. लेकिन बाद में डिंपल और राजेश के रिश्ते में कड़वाहट आने लगी और दोनों का रिश्ता टूट गया. डिंपल अपनी दोनों बेटियों के साथ में अलग रहने लग गई थी.
2011 में अचानक राजेश खन्ना की बिगड़ी तबीयत
कई बार ऐसा होता है जब कोई सितारा काफी ज्यादा शोहरत प्राप्त कर लेता है और उसकी बैक टू बैक फिल्में हिट जाती है तो वह अपने सामने किसी को कुछ समझता नहीं है. ऐसा ही कुछ राजेश खन्ना के साथ भी हो रहा था. जैसे-जैसे उनका करियर उड़ान भर रहा था वैसे ही उनके निजी जीवन में उथल-पुथल मचने लगी. जिसके बाद में राजेश खन्ना डिप्रेशन में चले गए और पूरी तरीके से अंदर से टूट गए थे. साल 2011 में राजेश के अचानक से जब तबीयत खराब हुई तो पता चला कि वह कैंसर से पीड़ित हैं.
डिंपल कपाड़िया को राजेश खन्ना से नहीं मिला प्रॉपर्टी में हिस्सा
लेकिन आपको बता दें कि यासिर उस्मान की किताब 'कुछ तो लोग कहेंगे' में राजेश खन्ना की वसीयत के बारे में भी जिक्र किया गया है. डिंपल कपाड़िया ने राजेश खन्ना को कह दिया था कि उन्हें कुछ भी नहीं चाहिए. आपका जो भी है वह अपनी दोनों बेटियों को दे दीजिए. जिसके बाद में राजेश खन्ना ने अपनी दोनों बेटियों को सब कुछ दे दिया और अपनी पत्नी को जायदाद में से कोई भी हिस्सा नहीं दिया. राजेश खन्ना हमेशा से यही चाहते थे कि उनकी दोनों बेटियां उनके आंखों के सामने रहे. लेकिन ट्विंकल उस वक्त प्रेग्नेंट हो गई थी और इसी वजह से रिंकी हमेशा उनके साथ में रही.


Click it and Unblock the Notifications