..................... Rajesh Khanna Death Anniversary - Only Bollywood superstar to have 15 consecutive hits - Hindi Filmibeat

Death Anniversary: राजेश खन्ना का ये रिकॉर्ड तोड़ने की कोशिश में चल रहा है सलमान Vs अक्षय

बॉलीवुड आज फिर अपने पहले सुपरस्टार को याद कर रहा है। बात हो रही है राजेश खन्ना की जिन्होंने आज ही के दिन दुनिया से विदा ले ली थी। सही मायनों में राजेश खन्ना बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार थे और यही कारण है कि उनके नाम बॉलीवुड का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है जिसे तोड़ने की कोशिश सलमान खान और अक्षय कुमार दोनों ही करने में नाकामयाब हो गए।

दरअसल, राजेश खन्ना बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार हैं जिनके नाम लगातार 15 सुपरहिट फिल्में देने का रिकॉर्ड है। और अगर सलमान खान की ट्यूबलाइट और रेस 3 फ्लॉप नहीं होती तो शायद ये रिकॉर्ड सलमान खान तोड़ लेते। अक्षय कुमार राजेश खन्ना के दामाद हैं और फिलहाल तो यही लग रहा है कि ये रिकॉर्ड शायद अक्षय कुमार ही तोड़ेंगे।

rajesh-khanna-death-anniversary-only-bollywood-superstar-ho-have-15-consecutive-hits

एक इंटरव्यू में सलमान खान ने कहा था कि राजेश खन्ना सबसे बड़े सुपरस्टार थे। उनका 10 परसेंट भी मुझमें नहीं है। वहीं राजेश खन्ना के बारे में अपनी किताब में ज़िक्र करते हुए ऋषि कपूर ने लिखा है कि मैं उनसे चिढ़ता था। क्यों इसका कोई कारण नहीं है। शायद इसलिए क्योंकि उन्होंने मेरी पहली को स्टार डिंपल से शादी कर ली थी। या कुछ और कारण से। बस मैं उनसे चिढ़ता था।

राजेश खन्ना अपनी ज़िंदगी में एक बार राज कपूर के साथ ज़रूर काम करना चाहते थे और उनकी ये हसरत पूरी होने वाली थी सत्यम शिवम सुंदरम के साथ। लेकिन ऋषि कपूर उनसे इतना चिढ़ते कि उन्होंने जैसे तैसे करके फिल्म से राजेश खन्ना को रिप्लेस करा दिया और उनकी ये इच्छा अधूरी ही रह गई।

जानिए राजेश खन्ना की ज़िंदगी के ऐसे ही कुछ किस्से -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X