..................... Rajesh Khanna Daughter Rinke Khanna Flopped Career Married With Sameer Saran Left India - Hindi Filmibeat

सुपरस्टार पिता की बेटी, 7 फिल्मों में ही बर्बाद हुआ फ़िल्मी करियर, फ्लॉप करियर के बाद देश छोड़ विदेश में हुईं शि

Rinke Khanna

Rinkie Khanna Flop Career: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सारे ऐसे सितारे हैं जिनके माता-पिता ने इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग से धमाल मचा दिया, लेकिन वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। आज हम आपको एक ऐसी ही हसीना के बारे में बताने वाले हैं। जिनके पिता सुपरस्टार माने जाते थे और वह फ्लॉप साबित हुई। दरअसल हम बात कर रहे हैं राजेश खन्ना की छोटी बेटी रिंकी खन्ना की।

राजेश खन्ना की बड़ी बेटी ट्विंकल खन्ना के फिल्मी करियर के बारे में तो ज्यादातर लोग जानते ही हैं। जब उन्हें फिल्मी दुनिया में कुछ खास सफलता न मिल पाई तो उन्होंने राइटिंग में अपनी किस्मत आजमाई। लेकिन एक्टर की छोटी बेटी रिंकी खन्ना ने फिल्मों में अपनी बहन जितनी सफलता भी हासिल नहीं कर पाई।

रिंकी खन्ना ने साल 1999 में फिल्म 'प्यार में कभी-कभी' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। लेकिन बुरी तरीके से यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म 'जिस देश में गंगा रहता है' में उन्हें देखा गया और इसमें उन्हें गोविंदा के साथ में देखा गया था। लेकिन इसके बावजूद वह अपने करियर को संवार नहीं पाई।

रिंकी खन्ना ने लगातार फ्लॉप फिल्में दी और फिर उन्हें करीना कपूर और तुषार कपूर की फिल्म 'जीना सिर्फ मेरे लिए' में भी देखा गया। बता दे कि उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई और अभिनेत्री ने भी अपनी पहली सफलता हासिल की। इसके बाद रिंकी ने बॉलीवुड के अलावा साउथ में भी काम किया और तमिल फिल्म 'मजुनू' में नज़र आईं।

लेकिन रिंकी खन्ना की किस्मत यहां पर भी नहीं चल पाई। इसके बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला लिया और 2003 में बिजनेसमैन समीर सरन के साथ में शादी कर ली। फिर वह अपने पति के साथ लंदन जाकर शिफ्ट हो गई। अभी भी वह लंदन में अपने पति और दो बच्चों के साथ रहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X