..................... Rajesh Khanna broke silence on his broken marriage with Dimple Kapadia, he was not allowing her for acting - Hindi Filmibeat

डिंपल कपाड़िया के धोखे से पूरी तरह से टूट गए थे राजेश खन्ना, बोले- मुझे ड्राइंग रूम डॉल नहीं चाहिए

Rajesh Khanna, Dimple Kapadia

डिंपल कपाड़िया और राजेश खन्ना की जोड़ी दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद की गई. इतना ही नहीं दोनों ही एक दौर में बॉलीवुड के जाने-माने और पावर कपल माने जाते थे. 16 साल की डिंपल और 32 साल के राजेश खन्ना ने एक दूसरे के प्यार में पढ़कर शादी रचा ली थी. बता दें कि जब दोनों अलग हुए तो इस बात की भी चर्चा पूरे बॉलीवुड में हुई. लेकिन शादी से पहले ही राजेश खन्ना ने डिंपल के सामने शर्त रख दी थी कि वह शादी के बाद में काम नहीं करेंगी. डिंपल भी राजेश खन्ना से शादी करने के लिए इतनी ज्यादा उतावली थी कि उन्होंने इस शर्त को मान लिया. लेकिन यह रिश्ता कुछ ही सालों में काफी ज्यादा खराब हो गया और इसी वजह से राजेश खन्ना भी पूरी तरह से टूट गए थे. अपनी टूटी हुई शादी को लेकर राजेश ने एक इंटरव्यू के दौरान यह बताया था कि अपनी पत्नी से मिले धोखे से वह काफी ज्यादा आहत है.

शादी के 10 साल बाद दोनों के रिश्ते में आई खटास

डिंपल कपाड़िया और राजेश खन्ना ने साल 1973 में मार्च में शादी रचा ली थी. उसे समय राजेश खन्ना 15 साल एक्ट्रेस से बड़े थे और उसे समय डिंपल की उम्र में है 16 साल की थी. डिंपल कपाड़िया और राजेश खन्ना की शादी के तकरीबन 10 साल के बाद में सब कुछ बदलने लगा और 1984 में दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया.

राजेश खन्ना होना चाहते थे अंजू महेंद्रू से दूर

लेकिन अपनी टूटी हुई शादी को लेकर राजेश खन्ना ने स्टारडस्ट मैगजीन को इंटरव्यू दिया और यहां पर खुलकर बात की. एक्टर से जब पूछा गया कि क्या आपको नहीं लगता है कि आपने एक बेहद ही यंग लड़की के सपनों को खत्म कर दिया. जिस पर राजेश ने कहा कि "मैंने डिंपल से शादी की थी क्योंकि मैं अंजू महेंद्रू को अपने आप से दूर रखना चाहता था. मैं अलग हो गया था, लेकिन मैं इस बात को जानता था कि हमेशा की तरह मैं एक बार फिर से उसके पास लौट जाऊंगा. इसीलिए अहमदाबाद के इवेंट में मैंने पहली बार डिंपल का हाथ पकड़ लिया और उसने मुझसे कहा कि क्या आप हमेशा के लिए यह हाथ पकड़ पाएंगे? मैं भी स्तब्ध रह गया लेकिन इतनी भीड़ में इस बात का जवाब नहीं दे पाया."

राजेश को अपनी पत्नी का काम करना नहीं था पसंद

इसी इंटरव्यू के दौरान राजेश खन्ना ने आगे कहा कि "मैंने डिंपल से यह भी कहा था कि अगर तुम्हें मेरी पत्नी बनना है तो बॉबी फिल्म खत्म होने के बाद में कभी भी तुम कैमरे के सामने नहीं आओगी. मुझे आज भी उसके शब्द बहुत अच्छे से याद है. उन्होंने कहा था कि मैंने राज कपूर के साथ में काम किया और ग्रेटेस्ट राजेश खन्ना मेरे पति होंगे. इससे ज्यादा और मैं क्या ही मांगूंगी. शुरुआत में सब कुछ ठीक चला. हम दोनों कोशिश कर रहे थे और हमें अच्छे से पता था की शादी के बाद हमें प्यार करना है. लेकिन अचानक से सब बर्बाद हो गया. बहुत दुखी रहने लगी और उसने कुछ कहानियों पर भरोसा कर लिया. वह सुबह से रात तक पत्ते खेलती रहती थी. यहां तक कि वह कहती थी कि उसे मेरे प्रड्यूसर और निर्देशक के साथ-साथ को स्टार्स से काफी नफरत है. लेकिन अब वह खुद उन्हीं के साथ में कम कर रही है."

ड्राइंग रूम डॉल नहीं चाहते थे राजेश खन्ना

राजेश खन्ना अपने और डिंपल कपाड़िया के रिश्ते में आई खटास को लेकर यह भी कहते हैं कि "मैं थोड़ा सा कठोर और मतलबी हो गया था. लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि उसे अपने वादे का सम्मान करना चाहिए था. मैंने उसे कहा था कि अपने कार्टर रोड वाले घर पर कभी भी उसे मेकअप लगाने नहीं दूंगा. अगर ऐसा करना है तो उसे जुहू के अपने घर में वापस जाना पड़ेगा. अगर मुझे एक्ट्रेस से शादी करनी होती तो मैं टॉप की अभिनेत्री से शादी कर लेता. मुझे नहीं चाहिए कि डिंपल एक ड्राइंग रूम डॉल बन जाए. मैं एक पत्नी चाहता था. इसके लिए आप मुझको मर्द वादी सोच वाला इंसान कह सकते हैं. मैं चाहता था कि जब मैं दो शिफ्ट करके रात में घर लौटू तो मुझे गर्म खाना मिले और मेरी पत्नी मेरे पास में बैठी हुई हो. मैं कभी भी ऐसा नहीं चाहता था कि जब घर पर मैं लौटू तो मुझे कहा जाए कि मेरी पत्नी तो बाहर गई है."

डिंपल के धोखे से पूरी तरह टूट गए थे राजेश खन्ना

लेकिन आखरी में राजेश खन्ना अपने रिश्ते को लेकर कहते हैं कि "मुझे मैगजीन में एक दुखी पत्नी के बारे में पढ़ने को मिल गया था और पत्नी जो कहीं और ही व्यस्त रहा करती थी. मेरे अंदर का पति इस बात को कभी भी मानने को तैयार नहीं हुआ. लेकिन यह काफी मुश्किल था. मुझे इस बात को अपनाने के लिए इतनी ज्यादा हिम्मत लगी कि मेरी शादी ही टूट गई. यहां तक कि मेरी पत्नी भावनात्मक रूप से और बाकी तरीकों से भी धोखा दे रही थी. शादी के बाद में राजेश और डिंपल की दो बेटियां ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना हुई. दोनों ने फिल्मों में हाथ आजमाया लेकिन इसके बावजूद सफलता हासिल नहीं कर पाई."

Read more about: rajesh khanna dimple kapadia
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X