सिर्फ 9 थिएटर्स में लगी फ़िल्म, फिर भी बनी सुपरहिट, 5 फ्लॉप के बाद मिली थी दूसरी हिट

Yash Chopra, Rajesh Khanna

बॉलीवुड के दिग्गज और लीजेंडरी फिल्ममेकर्स और किंग ऑफ रोमांस कहीं जाने वाले यश चोपड़ा ने अपनी फिल्मों से काफी ज्यादा लोकप्रियता हासिल की. उन्होंने अपने फिल्म मेकिंग करियर के दौरान एक से बढ़कर एक फिल्म बनाई. जिसमें दीवार, सिलसिला, वीर-जारा और लम्हे जैसी कई सारी बड़ी फिल्में भी शुमार है. यश चोपड़ा ने अपने 53 साल के फिल्मी करियर में कई सारी बेहतरीन फिल्में बॉलीवुड इंडस्ट्री को दी है. वह एक डायरेक्ट होने के साथ-साथ बेहतरीन प्रोड्यूसर भी रहे. लेकिन उनका यह शुरुआती करियर कुछ आसान नहीं था. यश चोपड़ा ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर की.

यश चोपड़ा के लिए फरिश्ता बनकर आए राजेश खन्ना

यश चोपड़ा की बतौर प्रोड्यूसर पहली फिल्म 'दाग' आई थी. लेकिन उस दौर में यश चोपड़ा की फिल्म को डिस्ट्रीब्यूटर खरीदने के लिए तैयार नहीं हो रहे थे. लेकिन इसी बीच राजेश खन्ना, यश चोपड़ा के लिए फरिश्ता बनकर आए और उनका सहारा दिया. राजेश खन्ना ने कहा कि जब तक फिल्म रिलीज के बाद में मुनाफा नहीं कमा लेती है तब तक इसके लिए वह फीस नहीं लेंगे.

पहले दिन 9 थिएटर में लगी फिल्म

वहीं दूसरी तरफ राखी और साहिर लुधियानवी ने भी यही बात कह दी थी. फाइनेंसर गुलशन राय ने यह भी कह दिया था की फिल्म फ्लॉप हो जाएगी, इसीलिए इस पर प्रमोशन में खर्च करना बेवकूफी साबित होगी. लेकिन इसके बावजूद यश चोपड़ा नहीं माने और उन्होंने फिल्म को बढ़ चढ़कर प्रमोट भी किया. पहले ही दिन दाग फिल्म को सिर्फ 9 थिएटर में रिलीज किया गया और अगले दिन पापुलैरिटी को देखते हुए थियेटर्स को बढ़ा दिया गया था. 6 दिन में फिल्म के प्रिंट 3 गुना हो चुके थे और फिल्म हिट साबित हुई.

यश चोपड़ा हैं राजेश खन्ना के शुक्रगुजार

यश चोपड़ा हमेशा से ही इस फिल्म के लिए राजेश खन्ना को शुक्रिया अदा करते हैं. बताया तो यह भी जाता है कि यश चोपड़ा ने राजेश खन्ना के नाम का ही राज अपने नाम में लगना शुरू कर दिया था. इसके बाद उनका नाम यश राज चोपड़ा हो गया. बता दे कि राजेश खन्ना को सुपरस्टार, शाहरुख खान किंग ऑफ़ रोमांस और अमिताभ बच्चन को महानायक बनाने का क्रेडिट पूरी तरीके से यश चोपड़ा को जाता है.

More from Filmibeat

Read more about: yash chopra rajesh khanna
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X