गंदे पानी में शूट हुआ था पटौदी बेगम का ये सुपरहिट गाना, बदबू के बीच देने पड़े थे रोमांटिक एक्सप्रेशन

आपने 'अमर प्रेम' फिल्म का चिंगारी कोई भड़के गाना तो जरूर सुना होगा. इस गाने को दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया गया था जो कि कानों में रस घोलने का काम करता है. इस गाने में राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर के पानी की तरह शांत और मोहब्बत से भरा हुआ यह गाना और भी ज्यादा खूबसूरत बन गया था. उनके एक्सप्रेशन भी इस गाने में बेहद ही लाजवाब थे. यहां तक कि नजरें स्क्रीन से हटाना मुश्किल हो जाता था. लेकिनजानकारी के लिए आपको बता दें कि यह आईकॉनिक गाना हावड़ा ब्रिज के आसपास या फिर नदी में शूट नहीं किया गया है.
शर्मिला और राजेश खन्ना के लिए तैयार किया गया था सेट
शायद आपको इस बात को जानकर थोड़ी सी हैरानी हो रही होगी. लेकिन आपको बता दें कि इस गाने में अगर आप थोड़ा सा ध्यान देंगे तो देखा जाएगा कि लॉन्ग शॉट में तो यहां काफी खूबसूरत नजारा नजर आता है. जिसमें ब्रिज और नदी में तैरती नाव में शर्मिला टैगोर और राजेश खन्ना सवार थे. लेकिन अगर क्लोज शॉट और मिड शॉट की बात की जाए तो यह नदी में शूट नहीं हुए हैं.
रोज़ाना शॉट देने जाते थे राजेश और शर्मिला
इसकी शूटिंग करने के लिए बकायदा एक सेट तैयार हुआ और उसके लिए कई दिन तक इस गाने की शूटिंग भी हुई थी. यहां तक की नदी को दर्शाने के लिए खूब सारा पानी भी भर दिया गया था. जिससे कि इस पानी में नाव थोड़ी सी हिलती हुई नजर आए. बता दें कि शर्मिला टैगोर और राजेश खन्ना रोजाना उस पानी में रखी हुई नाव में जाया करते थे और शॉट भी दे दिया करते थे.
गाने को लेकर शर्मिला ने साझा किया किस्सा
जानकारी के लिए आपको बता दें कि शर्मिला टैगोर ने हाल ही में एक शो के दौरान इस गाने से जुड़ा हुआ एक दिलचस्प किस्सा बताया है. इस गाने की खूबसूरती पर वैसे तो लोग बहुत फिदा है. लेकिन एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा किया कि इस गाने की शूटिंग करने के लिए उन्हें और राजेश खन्ना दोनों को नाक बंद करके उस नाम तक पहुंचना होता था.
बदबूदार पानी में भी शर्मिला और राजेश ने दिए रोमांटिक एक्सप्रेशंस
रियल इफेक्ट देने के लिए उसे सेट को तैयार किया गया था और वहां पर भरा हुआ पानी दिन पर दिन गंदा होता जा रहा था. जिस वजह से वहां पर बदबू भी आने लग गई थी. लेकिन इसके बावजूद भी इस गाने को यादगार बनाने के लिए किसी ने कोई भी कमी नहीं छोड़ी. उसी पानी के बीच में नाव में बैठकर और चेहरे पर वही मोहब्बत वाले एक्सप्रेशंस लेकर राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर ने बिना किसी नखरे दिखाए शूटिंग को पूरा किया. यहां तक कि यह गाना सदाबहार बन गया.


Click it and Unblock the Notifications