..................... Rajesh Khanna and Anju Mahendru break up after 7 years of living relationship - Hindi Filmibeat

इस लड़की के प्यार में दीवाने हो गए थे राजेश खन्ना, 7 सालों तक रखा रिलेशन और फिर...

Rajesh Khanna and Anju Mahendru

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसा कई बार देखने को मिला है कि सितारों की प्रेम कहानियां पूरी ही नहीं हो पाती है. ऐसी ही एक प्रेम कहानी के बारे में आज हम बात करने वाले हैं जो कि राजेश खन्ना और एक मशहूर एक्ट्रेस की है. जिन्होंने 7 साल तक एक दूसरे को डेट किया और उसके बाद में अलग हो गए. दोनों शादी के बंधन में भी नहीं बन पाए. तो चलिए जानते हैं कौन है यह मशहूर अदाकारा...

निजी जिंदगी को लेकर अंजू महेंद्रू ने बटोरी हैं काफ़ी सुर्खियां

इस ब्लैक एंड वाइट तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ने कानों में बड़े-बड़े झुमके और अपनी बड़ी बड़ी आंखों में काजल लगाया हुआ है. दरअसल आपको बता दें कि यह और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा उनमें से एक अंजू महेंद्रू है. जिनका जन्म 11 जनवरी 1946 को मुंबई में हुआ और उन्होंने टीवी से लेकर बॉलीवुड तक में अपना अच्छा खासा नाम बनाया. लेकिन प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी लाइमलाइट में रही थी.

राजेश खन्ना ने अंजू को किया था शादी के लिए प्रपोज

कुछ खबरों की मानें तो राजेश खन्ना और अंजू महेंद्रू ने एक दूसरे को कई साल तक डेट किया और दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में भी रह चुके हैं. लेकिन 1971 में राजेश खन्ना ने अंजू को शादी के लिए प्रपोज कर दिया था और एक्ट्रेस ने इस बात से इनकार कर दिया था. इसी के साथ-साथ एक्टर ने अंजू को एक मुंबई में आलीशान बंगला भी खरीद कर दे दिया था लेकिन फिर भी एक्ट्रेस शादी के लिए तैयार नहीं हो रही थी.

राजेश खन्ना ने एक्ट्रेस के साथ तोड़े सारे नाते

लेकिन अंजू का नाम इन दिनों वेस्टइंडीज क्रिकेटर गैरी सोबर्स के साथ में काफी ज्यादा जुड़ चुका था और इसी वजह से राजेश खन्ना ने 1972 में एक्ट्रेस के साथ सारे रिश्ते खत्म कर दिए थे. इतना ही नहीं 1973 में उन्होंने डिंपल कपाड़िया के साथ में सात फेरे लिए. अंजू महेंद्रू ने एक्टर अमजद खान के भाई इम्तियाज़ खान के साथ में शादी करनी थी.

अंजू महेंद्रू ने इन फिल्मों में किया है काम

लेकिन अगर हम अंजू महेंद्रू के वर्क फ्रंट की बात करते हैं तो आपको बता दें कि उन्होंने 1957 में 'पैइंग गेस्ट' फिल्म में एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में काम किया और अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. जिसके बाद में उन्होंने 1966 में फिल्म 'उसकी कहानी' में सपोर्टिंग एक्टर का किरदार निभाया. एक्ट्रेस ने 'खतरनाक इरादे' और 'हम तो चले परदेस' जैसी फिल्मों में भी अपनी बेहतरीन अदाकारी से फैंस को लुभाया है.

Read more about: rajesh khanna
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X