राजेश खन्ना की वो टॉप हीरोइन जिसके सौतेले पिता ने उतारा मौत के घाट, सालभर बाद मिले कंकाल तो...

Laila Khan Murder

Laila Khan Murder: लैला खान मर्डर केस काफी लंबे वक्त से चलता आ रहा है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि उनके इस मर्डर केस में मुंबई की सत्र अदालत ने परवेज टाक को 2011 में अपनी सौतेली बेटी लैला खान के अलावा उनकी मां और चार भाई बहनों की हत्या का दोषी ठहराया। यहां तक कि परवेज टाक को अपराधों के अलावा हत्या और सबूत को नष्ट करने के लिए भी दोषी ठहराया गया।

अगर आपको नहीं पता तो हम आपको बता दें कि यह लैला खान की मां सेलिना ने परवेज टाक के साथ में तीसरी शादी की थी। लेकिन फिर लैला खान के अलावा उनकी मां और चार भाई बहनों की फरवरी 2011 में महाराष्ट्र के नासिक जिले के इगतपुरी स्थित उनके बंगले में बहुत ही बेरहमी के साथ में हत्या कर दी गई।

दरअसल यह मामला तब सामने आया जब परवेज टाक को जम्मू कश्मीर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और सड़े गले शव बाद में बंगले से पुलिस ने बरामद कर लिए। परवेज टाक ने लैला खान के अलावा उनकी मां और भाई बहनों की हत्या करने के बाद में उनके शवों को फार्म हाउस में गाड़ दिया था। बाद में जब शव बरामद हुए तो डीएनए टेस्ट के जरिए उनकी पहचान हुई।

अगर हम लैला खान के करियर की बात करें तो साल 2002 में उन्होंने कन्नड़ फिल्म मेकअप से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद में वह राजेश खन्ना के साथ फिल्म वफा ए डेडली लव स्टोरी में भी नजर आई थी। हालांकि आपको बता दें कि लैला खान की यह फिल्में तो फ्लॉप साबित हुई लेकिन उन्होंने अपने बोल्ड लुक की वजह से काफी ज्यादा चर्चा बटोरी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X