राजेंद्र कुमार के बेटे लुक्स में पिता को भी करते हैं फेल, लुक्स देख लोग भी बोले- 'ये है असली स्टार किड...'

Rajendra Kumar Son Kumar Gaurav

Rajendra Kumar Son Kumar Gaurav: राजेंद्र कुमार हिंदी सिनेमा के एक जाने-माने अभिनेता रह चुके हैं और आपको बता दें कि उन्हें जुबली कुमार का टैग भी मिला था। दरअसल उन्हें जुबली कुमार का टैग इसीलिए मिला क्योंकि उनकी ज्यादातर फिल्मों की थिएटर में सिल्वर जुबली बनी थी। राजेंद्र कुमार ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी बेहतरीन और लंबे समय तक काम किया। यहां तक की उन्होंने अपने बेटे कुमार गौरव को इंडस्ट्री में बहुत ही बेहतरीन तरीके से लांच किया।

राजेंद्र कुमार की शख्सियत बेहद ही लाजवाब है और इस बात में कोई भी शक नहीं है। लेकिन आपको बता दें कि उनके बेटे कुमार गौरव ने जब पर्दे पर एंट्री मारी तो पिता से भी ज्यादा हैंडसम और स्टाइलिश दिखे। लेकिन लोगों को यही उम्मीद थी कि राजेंद्र कुमार के बेटे भी अपने पिता की तरह एक लंबी पारी खेलेंगे। हालांकि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ और आज वह लाइमलाइट से दूर अपने काम में बिजी रहते हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि कुमार गौरव ने साल 1981 में रिलीज हुई फिल्म 'लव स्टोरी' से बॉलीवुड इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री मारी थी। इसके बाद उन्होंने तेरी कसम, दिल तुझको दिया और नाम जैसी बेहतरीन फिल्मों में नजर आए। लेकिन उन्हें हर बार कामयाबी हासिल नहीं हो पाई जैसी उन्हें पहली फिल्म से हुई थी। यहां तक कि लोग उनकी हर एक फिल्म की सक्सेस को पिता की फिल्मों से तुलना करने लगे।

लेकिन फिर एक वक्त ऐसा आया जब कुमार गौरव ने अपने कामयाबी के सुरूर में आकर डायरेक्टर के साथ इस बात को कहकर काम करने से मना कर दिया कि वह सिर्फ मशहूर अभिनेत्रियों के साथ में ही काम करेंगे। इस फैसले ने उनके करियर पर काफी गहरा असर डाला। बाद में उनकी शादी राज कपूर की बेटी से तय हुई और बीच में रिश्ता टूट गया। हालांकि कुमार गौरव ने बाद में संजय दत्त की बहन नम्रता दत्त के साथ शादी रचाई और उनकी दो बेटियां हैं।अब वह कंस्ट्रक्शन और ट्रैवल का काम करते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: rajendra kumar kumar gaurav
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X