जानें कौन हैं बिग बी के साडू भाई, जया बच्चन ने अपने जीजाजी के साथ कभी नहीं किया ये काम

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई बार देखने को मिलता है कि सितारे एक दूसरे के रिश्तेदार होते हैं। इतना ही नहीं आपको बता दें कि कई बार तो कुछ सितारे ऐसे होते हैं जो कि अपने परिवार के लोगों को ही इंडस्ट्री में काम दिलाने के लिए मशक्कत करते हैं। लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड इंडस्ट्री के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ की साली और उनके साडू भाई के बारे में बताने वाले हैं।
जया बच्चन की बहन
जया बच्चन की अमिताभ बच्चन से साल 1973 में शादी हुई और दोनों ने इंडस्ट्री में काफी बेहतरीन काम किया है। लेकिन आपको बता दें कि जया बच्चन की बहन का नाम रीता भादुड़ी है। जिनको थिएटर और कला जगत में काफी ज्यादा रुचि हुआ करती थी। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं किउन्होंने एक दिग्गज स्तर को अपना हमसफर बनाया और इसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।
कौन हैं बिग बी के साडू भाई?
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन के साडू भाई सालों से पर्दे पर एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव है। उन्होंने कई सारी ब्लॉकबस्टर और सुपरहिट फिल्में इंडस्ट्री को दी है। लेकिन अमिताभ बच्चन और इस दिग्गज एक्टर के रिश्ते के बारे में बहुत कम लोगों को पता है। दरअसल हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर और मैंने प्यार किया जैसी फिल्मों में नजर आने वाले अभिनेता की।
ऐसे हुई राजीव-रीता की मुलाक़ात
बता दे कि हम बड़े पर्दे पर सलमान खान और तब्बू के पिता का किरदार निभाने वाले राजीव वर्मा की बात कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन और राजीव वर्मा दोनों ही साडू भाई एक दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर कर चुके हैं। हालांकि जया बच्चन के साथ में उन्हें कभी भी स्क्रीन पर नहीं देखा गया। राजीव वर्मा होशंगाबाद से ताल्लुक रखते हैं और उन्होंने भोपाल में थिएटर किया। यहीं पर उनकी मुलाकात रीता से हुई। बाद में दोनों को प्यार हुआ और 3 साल डेट करने के बाद में साल 1976 में दोनों ने शादी रचाई।
रीता और राजीव हैं दो बेटों के पेरेंट्स
कुछ मीडिया खबरों के अनुसार राजीव वर्मा वैसे तो आर्किटेक्ट हुआ करते थे। लेकिन बाद में उन्होंने एक्टिंग करियर बनाने का फैसला लिया और रीता ने भी टीचिंग लाइन में जाने का फैसला लिया। वह बाद में सेंट्रल स्कूल में अंग्रेजी की प्रोफेसर बन गई थी और दोनों के दो बेटे भी हुए। अब रीटा और राजीव दोनों भोपाल थियेटर और होटल सरल ग्रुप के मालिक बन चुके हैं। राजीव ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के अलावा टीवी सीरियल्स में भी काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications













