एक और डेस्टिनेशन वेडिंग का गवाह बनने जा रहा है राजस्थान, इन कपल्स ने रचाई है यहां शादी

बॉलीवुड के स्टार कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी राजस्थान के जैसलमेर में होने की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि कपल ने आधिकारिक तौर पर अभी अपने शादी की डेट अनाउंस नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा 6 फरवरी को घोड़ी चढ़ने वाले हैं। उससे पहले 4 और 5 फरवरी को दोनों की शादी की प्री-वेडिंग फंशन्स भी जैसलमेर में ही होनी है।
आइए आपको बताते हैं बॉलीवुड सेलेब्स राजस्थान को क्यों इतना खास मानते हैं :

विक्की-कैट ने रचाई सवाई माधोपुर में शादी :
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने साल 2021 के दिसंबर में सात फेरे लिए थे। दोनों की शादी काफी सख्त सिक्योरिटी के बीच आयोजित की गयी थी। दोनों ने सवाई माधोपुर के किले में शादी की थी। सिर्फ इतना ही नहीं, इस साल दोनों ने अपनी शादी की पहली सालगिरह राजस्थान में ही बिताने का मन बनाया था और पूरे दिसंबर महीने के दौरान राजस्थान के अलग-अलग जगहों पर घूमते रहे।

हंसिका मोटवानी और सोहेल कथुरिया :
दिसंबर 2021 को ही हंसिका मोटवानी ने अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड सुहेल कथुरिया संग शादी रचाई थी। दोनों ने जयपुर के मुण्डोता फोर्ट में एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खायी। हंसिका मोटवानी की शादी की तरह ही सुहेल कथुरिया का प्रपोजल भी उतना ही ड्रीमी था। सोहेल ने हंसिका को एफिल टावर के सामने प्रपोज किया था, जिसे हंसिका मना नहीं कर पायी।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस :
2018 में प्रियंका चोपड़ा ने शाही अंदाज में निक जोनस का हाथ हमेशा के लिए थाम लिया था। दोनों ने भी अपनी शादी के वेन्यू के तौर पर राजस्थान के उम्मेद भवन पैलेस को चुना था। हिंदू और इसाई रीति-रिवाजों से हुई इस शादी की सभी रस्में उम्मेद भवन पैलेस में ही पूरी की गयी थी। हिंदू विवाह के दौरान लाल सूर्ख जोड़े में सजी प्रियंका चोपड़ा किसी रानी से कम नहीं दिख रही थी।

रवीना टंडन और अनील थडानी :
राजस्थान में शादी का रिवाज शुरू करने का श्रेय बॉलीवुड की मस्त-मस्त गर्ल रवीना टंडन को जाता है। 2003 को लाखों लोगों के दिलों पर छुड़ियां चलाकर रवीना टंडन ने बिजनेसमैन अनील थड़ानी का हाथ थाम लिया था। कहा जाता है कि 2003 में जब रवीना के बर्थडे पर अनील थडानी ने उन्हें प्रपोज किया तो रवीना ना नहीं कह पायी। 2004 में दोनों की शादी उदयपुर के जग मंदिर पैलेस में पंजाबी और सिंधी रीति-रिवाजों से हुई।


Click it and Unblock the Notifications











