शिल्पा शेट्टी की ननद के घर का कलेश, बोलीं- मेरे पति के साथ भाभी चला रही अफेयर...

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और मशहूर बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने अपनी पहली पत्नी को लेकर अब बड़ा खुलासा कर दिया है। दरअसल हाल ही में अपनी पहली पत्नी कविता को लेकर उन्होंने कहा कि उनका अफेयर उन्हीं की बहन रीना के पहले पति के साथ में था। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी पहली पत्नी कविता के कैरक्टरलेस होने के भी आरोप लगाए। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि कविता के पास में एक सीक्रेट मोबाइल हुआ करता था जिससे कि वह बाथरूम में जाकर अपने जीजा वंश को मैसेज किया करती थी। लेकिन अब इस मामले पर राज कुंद्रा की बहन रीना ने भी चुप्पी तोड़ी है।
रीना कुंद्रा ने तोड़ी चुप्पी
दरअसल आपको बता दें कि राज कुंद्रा के इस खुलासे के बाद में अब रीना कुंद्रा ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि "जब मुझे और राज को कविता और वंश के अफेयर के बारे में पता चलता है तो हमने अपनी शादियों को खत्म करने का फैसला ले लिया। मैं कविता को अपनी बड़ी बहन माना। मैं उनसे बहुत प्यार करती थी और उन पर मुझे बहुत भरोसा था। लेकिन वह इसके काबिल नहीं थी। कविता और मैं बहुत ज्यादा करीब थे। लेकिन मुझे ऐसा कभी लगा नहीं था कि मेरे साथ कभी वह ऐसा करेगी। यह बहुत ही दिल दहला देने वाला था।"
साल 2009 में हुई थी राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी की शादी
अगर हम शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के रिश्ते के बारे में बात करते हैं तो आपको बता दें कि साल 2009 में उन दोनों ने शादी रचाई। वह दोनों अपनी शादीशुदा जीवन में काफी खुश है और उनके दो बच्चे भी हो चुके हैं। राज कुंद्रा ने साल 2006 में अपनी पहली पत्नी कविता को तलाक दे दिया था और बाद में साल 2019 में राज कुंद्रा की बहन रीना ने अपने बॉयफ्रेंड अंशुल के साथ में शादी रचा ली थी। रीना और अंशुल अब अपने बच्चों के साथ में लंदन में जाकर शिफ्ट हो गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications