..................... Raj Kundra sent to jail for 14 days Porn film case Shilpa Shetty and Raj Kundra marriage photo viral। राज कुंद्रा को 14 दिन की जेल वायरल हुई शिल्पा शेट्टी -राज कुंद्रा की शादी की फोटो, लव स्टोरी - Hindi Filmibeat

राज कुंद्रा को 14 दिन की जेल, शिल्पा शेट्टी की शादी की पुरानी फोटो वायरल, दिख रही थीं बेहद खूबसूरत

राज कुंद्रा को पोर्न फिल्म केस में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ की खबर सामने आ रही है। शिल्पा शेट्टी के घर पर जब मुंबई पुलिस राज कुंद्रा को लेकर पहुंची तो शिल्पा के लिए मामला पूरी तरह से बिगड़ गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस को देखने के बाद शिल्पा शेट्टी काफी भावुक हो गई थीं।

इस बीच शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से देखी जा रही है। साल 2009 में शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा को जीवन साथी बनाने का फैसला किया। राज कुंद्रा की ये दूसरी शादी थी।वहीं शिल्पा शेट्टी ने शादी के फैसले से पहले इस पर काफी विचार किया था। दोनों के रिश्ते के बीच एक समय ऐसा भी आया जब शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के बीच खटास आ गई थी। दोनों का रिश्ता टूटने की कगार पर आ पहुंचा था।

shilpa shetty, raj kundra

शिल्पा शेट्टी का शादी से पहले कई बड़े स्टार्स से नाम जुड़ा। जब शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के रिश्ते का सच सबसे सामने आया तो हर कोई हैरान रह गया। शिल्पा शेट्टी तो राज कुंद्रा से शादी शादी के लिए भी इंकार कर चुकी थीं। शिल्पा शेट्टी ने खुद इस बारे में एक बातचीत में खुलासा किया था। चलिए उनकी इन शादी की वायरल तस्वीरों के साथ जानते हैं राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी की लव स्टोरी।

राज कुंद्रा से शादी के लिए किया इंकार

राज कुंद्रा से शादी के लिए किया इंकार

शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा से शादी ना करने की वजह बताई थी कि 32 साल की उम्र में मैं शादी करने से कतरा रही थी। मुझे लगता था कि पत्नी, मां और बहू बनने के बाद मेरा करियर पीछे छूट जाएगा। मुझे राज कुंद्रा पर निर्भर होकर नहीं रहना था। राज कुंद्रा को जब ये पता चला तो उन्होंने शिल्पा से कहा था कि या तो वो शादी करें या फिर इस रिश्ते को यहीं पर खत्म कर दें। शिल्पा ने राज कुंद्रा से शादी करने का फैसला किया।

शिल्पा से शादी के लिए राज कुंद्रा ने खरीदा करोड़ों का घर

शिल्पा से शादी के लिए राज कुंद्रा ने खरीदा करोड़ों का घर

राज कुंद्रा लंदन में रहना चाहते थे। शिल्पा शेट्टी मुंबई को छोड़ना नहीं चाहती थीं। शिल्पा ने राज से ये भी कहा था कि शायद दोनों का रिश्ता काम की वजह से आगे नहीं बढ़ पाएगा। राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी के प्यार के खातिर मुंबई में ही बड़ा आलीशान घर खरीद लिया। शिल्पा को फोन करके बोला कि आप मुंबई में रहना चाहती हैं। मैंने बच्चन साहब के घर के सामने घर ले लिया है।

शिल्पा शेट्टी और राज कुुंद्रा की लव स्टोरी

शिल्पा शेट्टी और राज कुुंद्रा की लव स्टोरी

राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी की मुलाकात लंदन में परफ्यूम एस 2 के लांच के दौरान हुई थी। यहीं से दोनों की मुलाकात, दोस्ती और प्यार की शुरुआत हुई। शिल्पा उस दौरान रियलिटी शो बिग ब्रदर जीत चुकी थीं। इसी के बाद राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी से शादी और पहली पत्नी कविता से तलाक लेने का मन बना लिया। हालांकि राज कुंद्रा का कहना था कि शिल्पा शेट्टी की एंट्री तलाक के बाद उनकी जिंदगी में हुई थी।

हीरे की अंगूठी के साथ शिल्पा शेट्टी को शादी के लिए प्रपोज

हीरे की अंगूठी के साथ शिल्पा शेट्टी को शादी के लिए प्रपोज

शिल्पा शेट्टी को राज कुंद्रा ने पैरिस में एक डिनर डेट के दौरान शादी के लिए प्रपोज किया था। राज ने शिल्पा को प्रपोज करने के लिए पैरिस में एक पूरा हॅाल बुक कर लिया था। राज कुंद्रा ने करोड़ों की हीरे की अंगूठी के साथ शिल्पा शेट्टी को शादी के लिए प्रपोज किया था।

शिल्पा शेट्टी और राज कुुंद्रा की परफेक्ट फैमिली

शिल्पा शेट्टी और राज कुुंद्रा की परफेक्ट फैमिली

शिल्पा और राज कुंद्रा ने कम समय की डेटिंग के बाद साल 2009 मेें शादी की। 21 मई 2012 को काफी मुश्किल से शिल्पा शेट्टी मां बनीं। बेटे वियान का जन्म हुआ। फरवरी 2020 में सरोगेसी से राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी दूसरी बार एक बेटी के माता-पिता बन गए। बेटी का नाम समीशा शेट्टी कुंद्रा रखा गया। हैप्पी फैमिली कही जाने वाली शिल्पा शेट्टी का परिवार फिलहाल जीवन के सबसे मुश्किल समय से गुजर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X