पति के पोर्नोग्राफी केस के बारे में सुनते ही शिल्पा शेट्टी की छूट गई थी हंसी, राज कुंद्रा बोले- उसकी वजह से ही

Shilpa Shetty Reaction On Pornography Case: शिल्पा शेट्टी आज के वक्त में बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्री बन चुकी है और आपको बता दें कि वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि उन्होंने बिजनेसमैन राज कुंद्रा के साथ में शादी की थी। लेकिन अभिनेत्री के जीवन में परेशानी भरा वक्त तब आया जब उनके पति कथित तौर पर पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार हो गए थे।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि राज कुंद्रा ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने केस, शिल्पा शेट्टी के रिएक्शन और ट्रोलिंग को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने इस दौरान बताया कि अगर वह शिल्पा शेट्टी के पति नहीं होते तो इस घटना का उन पर कोई भी प्रभाव नहीं पड़ता। राज कुंद्रा ने बताया कि "मुझे ऐसा लगता है कि लोग मुझ पर नहीं बल्कि मेरी पत्नी और बच्चों पर वार कर रहे हैं। शिल्पा को इन सब का खामियाजा भुगतना पड़ा।"
राज कुंद्रा ने इसी इंटरव्यू में बताया कि "मुझे कोई भी इस बात से फर्क नहीं पड़ता है लेकिन आखिरी चीज जो मैं चाहता हूं वह मेरी पत्नी और बच्चे जो कि इस तरीके के शब्दों को ना पढ़े। आज भी जब भी शिल्पा वैलेंटाइन मैसेज शेयर करती है तो लोग उन्हें पोर्न किंग की पत्नी कहते हैं। लोगों को फैसला आने का इंतजार नहीं है और वह अपनी तरफ से बोलते रहते हैं। जब शिल्पा को फोन कैसे के बारे में खबर मिली तो वह हंसने लगी थी।"


Click it and Unblock the Notifications