पोर्न फिल्में, IPL सट्टेबाजी, पूनम पांडे केस से लेकर करोड़ों का घोटाला-इन विवादों से जुड़े रहे हैं राज कुंद्रा

पोर्न फिल्मों को बनाने और ऐप पर बेचने के मामले में राज कुंद्रा को कोर्ट ने 23 जुलाई तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में पुलिस शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ कर सकती है, क्योंकि शिल्पा अधिकतर बिजनेस में पति राज कुंद्रा की पार्टनर हैं। क्राइम ब्रांच के मुताबिक, राज कुंद्रा ने पोर्न इंडस्ट्री में 8-10 करोड़ रुपये का निवेश किया था।

बहरहाल, यह पहली बार नहीं है जब शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का नाम किसी बड़े विवाद में छाया हुआ है। ना केवल बिजनेस लाइफ बल्कि राज कुंद्रा की पर्सनल लाइफ भी काफी विवादित रही है। हाल ही में एक इंटरव्यू में राज ने बताया कि कविता का उनके बहनोई के साथ अफेयर चल रहा था जिस वजह से उन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया था।

raj kundra porn film case

वहीं, बिजनेस से जुड़े कंट्रोवर्सीज की बात करें तो, इससे पहले राज कुंद्रा का नाम आईपीएल सट्टेबाजी से लेकर बिटक्वॉइन स्कैम तक में आ चुका है। यहां तक पूनम पांडे ने भी राज कुंद्रा पर क्रिमिनल केस दायर किया हुआ है।

गौरतलब है कि राज कुंद्रा का जन्म 9 सितंबर 1975 को लंदन में हुआ था। वह मूल रूप से तो भारतीय हैं लेकिन उन्हें ब्रिटेन की नागरिकता प्राप्त है। उनका बिजनेस देश- विदेश तक फैला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X