आज भी सालों से लापता हैं बॉलीवुड के ये स्टार्स, परिवार वाले देख रहे राह, नहीं कोई अता-पता

These Actors Missing From Many Years: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सारे ऐसे सितारे रहे हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग से रातों-रात दर्शकों का दिल चुरा लिया। आज हम आपको कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने जितनी जल्दी स्टारडम कमाया उतनी ही जल्दी वह पर्दे से गायब हुए। अब यह सितारे सालों से गुमनाम है। इन सितारों का कोई भी अता-पता नहीं है।
राज किरण
80 के दशक में राजकिरण एक बेहतरीन कलाकार थे और आपको बता दें कि उन्होंने तेरी मेहरबानियां, घर हो तो ऐसा, बुलंद जैसी कई सारी बेहतरीन फिल्मों में काम किया था। लेकिन फिर अचानक से उन्हें काम मिलना बंद हो गया और वह डिप्रेशन में चले गए। उनकी पर्सनल लाइफ भी कुछ खास नहीं चल रही थी। जिसके चलते वह अचानक से इंडस्ट्री से गायब हो गए और काफी लंबे समय बाद पता चला कि वह मुंबई के बायखुला मेंटल असाइलम में है।
इसी के अलावा साल 2011 में ऋषि कपूर को राज किरण की मौत की अफवाह सुनने को मिली। जिसके चलते उन्होंने उनके भाई को फोन किया। तब पता चला कि वह अमेरिका की पागलखाने में है। दीप्ति नवल ने इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने राज किरण को अमेरिका में टैक्स चलते हुए भी देखा था। राज किरण 1999 से गायब है और आज किस हालत में है किसी को नहीं पता।
जैस्मिन धुन्ना
जैस्मिन धुन्ना तब सुर्खियों में आई जब साल 1988 में रिलीज हुई हॉरर फिल्म 'वीराना' में उन्होंने चुड़ैल का किरदार निभाया। इसके बाद वह रातों-रात छा गई थी। लेकिन अब वह पूरी तरीके से गुमनाम है। किसी को भी नहीं पता कि वह कहां गई। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा हुआ कि एक अंडरवर्ल्ड डॉन की उन पर नजर थी। इसी के चलते वह लापता हो गई।
विशाल ठक्कर
विशाल ठक्कर एक बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता है और उन्होंने टैंगो चार्ली और संजय दत्त की फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया। चांदनी बार फिल्म में उन्होंने तब्बू के बेटे का किरदार निभाया। लेकिन साल 2016 से वह लापता है और उनका कोई अता-पता नहीं। वह साल 2016 में अपनी मां से पैसे लेकर फिल्म देखने गए। उसी रात को उन्होंने अपने परिवार वालों को मैसेज किया कि वह दोस्तों के साथ में पार्टी करने जा रहे हैं। इसके बाद वह कभी घर नहीं लौटे।


Click it and Unblock the Notifications











