हीरोइन को अपनी गोद में बिठाकर ऐसा काम करता था ये सुपरस्टार? मशहूर विलेन ने किया खुलासा!

raj kapoor

मेरा नाम जोकर फिल्म तो सभी ने देखी होगी। ये एक ऐसी फिल्म थी जिसके लिए राज कपूर ने अपना सबकुछ दांव पर लगा दिया था। इस वक्त इस फिल्म को लेकर कुछ ऐसा खुलासा हुआ है जो कि शायद ही आपको पता होगा।

इस फिल्म को लेकर एक राज से अभिनेता रंजीत ने पर्दा उठाया था। उन्होने राज कपूर और इस फिल्म की हीरोइन को लेकर खुलासा किया है। रंजीत के इस बयान के बाद कुछ लोग इसपर यकीन भी नहीं कर पाएंगे।

रंजीत वो अभिनेता हैं जिनको उनके विलेन के किरदार के लिए जाना जाता है। रंजीत ने कहा है कि मेरा नाम जोकर की शूटिंग के दौरान राज कपूर इस फिल्म की हीरोइन को अपनी गोद में बिठाते थे... जी हां, उनके इस खुलासे से लोग हैरान हैं।

क्यों बिठाते थे गोद में?

रंजीत के मुताबिक राज कपूर इस फिल्म की हीरोइन को शूटिंग के दौरान गोद में बिठाते थे। दरअसल राज कपूर ऐसा तब करते थे जब वो हीरोइन को सीन सुना रहे होते थे। रंजीत ने कहा कि, ''मेरा नाम जोकर की हीरोइन को गोद में बिठाकर सीन समझाते थे। हालांकि इस दौरान वो किसी तरह का कोई फ्लर्ट नहीं करते थे।'' रंजीत का ये बयान अब चर्चा में है और लोग इसपर बात कर रहे हैं। मेरा नाम जोकर एक आइकॉनिक फिल्म है। ऋषि कपूर ने फिल्म में युवा राज कपूर की भूमिका निभाई और इसमें सिमी गरेवाल, केन्सिया रयाबिंकिना, पद्मिनी, मनोज कुमार और धर्मेंद्र ने अभिनय किया।

नहीं हैं दुनिया में

इस वक्त फिलहाल राज कपूर इस दुनिया में नहीं है। उनके अलावा उनके बेटे ऋषि कपूर भी काफी जल्दी इस दुनिया को छोड़कर चले गए हालांकि इन दोनों की फिल्में आज भी याद की जाती हैं और लोग उनको पसंद भी करते है। राज कपूर को अपने आप में एक फिल्म स्कूल कहा जाता था। उन्होने कई शानदार फिल्में सिर्फ एक आइडिया से ही बना डाली थीं।

Read more about: raj kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X