इस हसीना की शादी की खबर सुन राज कपूर के पैरों तले खिसक गई थी ज़मीन, सिगरेट से जला लिए थे खुद के हाथ

Raj Kapoor lost his temper at the news of Nargis marriage

'प्यार हुआ इकरार हुआ' गाना जब बना तो शायद किसी को इस बारे में खबर नहीं थी कि यही गाना उन एक्टर्स की जिंदगी की हकीकत बन जाएगा जिन्होंने इस गाने को फिल्म आया था. जी हां आप सही समझ रहे हैं. दरअसल हम बात कर रहे हैं राज कपूर और नरगिस दत्त की. उनको लेकर एक नहीं बल्कि बहुत सारे किस्से हैं. जिन से यह जाहिर हो जाता है कि दोनों में प्यार और इकरार दोनों हुआ था. हालांकि आपको बता दें कि राज कपूर पहले से ही शादीशुदा थे और इसी कारण दोनों का प्यार इससे काफी डरने लगा. लेकिन यह कहानी तब पलट गई जब नरगिस की जिंदगी में किसी और ने एंट्री मार ली. राज कपूर के लिए यह किसी सदमे से कम नहीं था.

सुनील ने अपनी जान पर खेलकर बचाई नरगिस की जान

जानकारी के लिए आपको बता दें कि जिस समय सुनील दत्त ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा उस समय नरगिसे एक मशहूर अभिनेत्री बन चुकी थी. बताया तो यह भी जाता है कि सुनील दत्त जब फिल्मों में आए भी नहीं थे तभी से नरगिस को काफी पसंद किया करते थे. फिल्म मदर इंडिया में दोनों ने साथ में काम किया. बता दें कि दोनों को इस फिल्म में मां बेटे के किरदार में देखा गया. एक सीन के दौरान इस सेट पर आग लगाई गई थी. लेकिन नरगिस इस आग में फंस गई और सुनील दत्त ने अपनी जान पर खेलकर उनकी जान बचाई. जिसके बाद में दोनों पर प्यार का परवान चढ़ा और दोनों ने शादी रचा ली. लेकिन दोनों का फिल्म में मां बेटे का किरदार देखने को मिला. जिस वजह से डायरेक्टर ने भी 1 साल के लिए शादी का खुलासा ना करने की शर्त रख दी थी. दोनों ने 1958 में शादी रचाई और इसका रिसेप्शन उन्होंने 1959 में दिया.

नरगिस ने 9 सालों तक किया राज कपूर का इंतजार

लेकिन जब नरगिस और सुनील दत्त की शादी की खबर राज कपूर तक पहुंचती है तो उन्हें एकदम से काफी धक्का लगता है. बॉलीवुड में हमेशा से ही यह किस्से मशहूर रहे हैं कि राज कपूर और नरगिस दोनों एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करते थे. नरगिस ने 9 सालों तक राज कपूर का इंतजार किया. लेकिन वह अपनी पत्नी को तलाक नहीं दे पाए. जिसके बाद मजबूरी में आकर नरगिस ने अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की. लेकिन राज कपूर के लिए यह बात सुनना बिल्कुल भी आसान नहीं था. बताया तो यह भी जाता है कि नरगिस की शादी की खबर सच है या फिर सपना इस बात का पता करने के लिए उन्होंने सिगरेट से अपने हाथ जला लिए थे. जब उन्हें दर्द हुआ तो उन्हें हकीकत का एहसास हुआ.

More from Filmibeat

Read more about: raj kapoor sunil dutt nargis
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X