Birthday Special : कमल हासन की फिल्म का क्लाइमेक्स देखकर राज कपूर ने कह दी थी ये बात, जाने यहां

कमल हासन की एक्टिंग का लोहा ना सिर्फ देश बल्कि विदेशों के दिग्गज कलाकार भी मानते हैं। दक्षिण भारतीय फिल्मों के साथ-साथ कमल हिंदी फिल्मों में सक्रिय रहते हैं। कमल हासन 7 नवंबर को अपना बर्थडे मना रहे हैं। एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने कॅरियर की शुरुआत करने वाले कमल हासन को अपनी पहली फिल्म में कमाल के परफॉर्मेंस के लिए प्रेसिडेंट गोल्ड मेडल से नवाजा गया था। लेकिन क्या आपको पता है कि कमल हासन की एक फिल्म के क्लाइमेक्स की वजह से युवा जोड़ियों ने आत्महत्या करना शुरू कर दिया था। यहां तक बॉलीवुड के शोमैन राज कपूर ने फिल्म के क्लाइमेक्स को बदलने के लिए ही कह डाला था। अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी कमल हासन काफी ज्यादा चर्चाओं में रहे हैं।
आइए बर्थडे स्पेशल में आपको कमल हासन से जुड़े कुछ किस्से बताते हैं :

दो शादियां और 3 अफेयर :
कमल हासन निजी जिंदगी में अपने रिश्तों को लेकर काफी चर्चाओं में रहे। कहा जाता है कि 2 शादियां और 3 लव अफेयर्स के बावजूद कमल हासन आज भी सिंगल हैं। कमल की पहली शादी प्रसिद्ध डांसर वाणी गणपति से हुई। लेकिन यह शादी ज्यादा दिनों नहीं टीकी और 10 सालों बाद दोनों का तलाक हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के तलाक की वजह फिल्म एक्ट्रेस सारिका और कमल का अफेयर था। दोनों ने लिव इन में रहना शुरू कर दिया था, जिस दौरान सारिक प्रेग्नेंट हो गयी और कमल ने सारिका संग शादी की। दोनों की दो बेटियां, श्रुति और अक्षरा हासन, भी हैं। 2004 में दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया। कमल का नाम उनसे 22 साल छोटी एक्ट्रेस सिमरन बग्गा के साथ भी जुड़ा। कमल 13 सालों तक एक्ट्रेस गौतम तड़िमल्ला के साथ भी लिव इन रिलेशनशिप में रह चुके हैं।

1994 में लेते थे 1 करोड़ की फीस :
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कमल हासन पहले ऐसे एक्टर हैं, जिनको 1994 में 1 करोड़ रुपये की फीस दी जाती थी। कहा जाता है कि कमल आम तौर पर एक फिल्म के लिए 30 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कमल ने 'बिग बॉस तमिल 5' को होस्ट किया था जिसके लिए उन्हें कुल 55 करोड़ रुपये फीस के तौर पर दी गयी थी। कमल हासन सिर्फ एक्टर ही नहीं बेहतरीन निर्देशक, स्क्रीन राइटर और प्लेबैक सिंगर भी हैं।

इस फिल्म का क्लाइमेक्स देखकर युवा करने लगे थे आत्महत्या:
कमल हासन ने अपने लंबे फिल्मी कॅरियर में कई ऐसी फिल्में की, जिसमें उन्होंने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया था। लेकिन उनकी फिल्म एक फिल्म को देखकर युवा प्रेमी जोड़ियों ने आत्महत्या करनी शुरू कर दी थी। कमल हासन ने फिल्म 'एक दूजे के लिए' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में कमल के साथ रति अग्निहोत्री ने काम किया था। लेकिन फिल्म के क्लाइमेक्स में कुछ ऐसा था, जिसे देखकर युवा जोड़ियों ने आत्महत्या करनी शुरू कर दी थी। दरअसल, फिल्म में नये दौर से रिबेल जोड़ी को दिखाया गया था। फिल्म के क्लाइमेक्स में कमल और रति पहाड़ से कुदकर आत्महत्या कर लेते हैं। इसे देखकर युवा पीढ़ी इतनी ज्यादा प्रभावित हो गयी थी कि उन्होंने भी आत्महत्या करनी शुरू कर दी थी। बाद में फिल्म के मेकर्स ने क्लाइमेक्स को बदलने के बारे में सोचा भी था लेकिन दर्शकों के डिमांड की वजह से उन्हें पुराने क्लाइमेक्स के साथ ही फिल्म को दिखाना पड़ा।

राज कपूर ने दी थी क्लाइमेक्स बदलने की सलाह :
कमल हासन की फिल्म 'एक दूजे के लिए' का निर्देशन के. बालाचंद्रन ने किया था। इस फिल्म का प्रीमियर देखने के बाद राज कपूर ने फिल्म के निर्माता एल.वी. प्रसाद से फिल्म का अंत बदलने के लिए कहा था। राज कपूर ने कहा था कि तुमने तो फिल्म को ही मार दिया है। कोई प्रेमी जोड़ा आत्महत्या क्यों करेगा? इसके जवाब में एल. वी. प्रसाद ने राज कपूर से कहा था कि सभी महान लव स्टोरी का अंत हमेशा दुखद होता है। इसलिए फिल्म के अंत में प्रेमी जोड़े को आत्महत्या करता हुआ दिखाया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











