बारात की फोटो वायरल, राज कपूर और दिलीप कुमार भी हैं शामिल, जानिए कौन है दूल्हा?

Premnath Raj Kapoor Dilip Kumar

बॉलीवुड में कई सारे सितारे ऐसे हैं जो की बहुत ही अच्छे दोस्त हैं। कई बार उनके रिश्तों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिले। इसके बावजूद भी उन्होंने अपने प्रोफेशनल जीवन के साथ-साथ अपनी दोस्ती को भी निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। आज के वक्त में बॉलीवुड में तीन खान सितारों और युवा पीढ़ी के कई एक्टर्स आपस में बहुत ही अच्छी दोस्ती निभाते हैं। लेकिन एक वक्त हुआ करता था जब दिलीप कुमार और राज कपूर की दोस्ती की मिसाल दी जाती थी।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि दिलीप कुमार और राज कपूर बहुत ही अच्छे दोस्त थे। वह एक दूसरे के घर की खुशी और गम दोनों में शामिल हुआ करते थे। बता दे की बॉलीवुड के एक एक्टर की शादी में दोनों की दोस्ती साफ नजर आई। हाल ही में एक सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होती हुई नजर आ रही है। इस तस्वीर में बारात देखी जा सकती है और घोड़ी पर सेहरा पहने हुए दूल्हा भी नजर आ रहा है।

घोड़ी की एक तरफ तो राज कपूर नजर आ रहे हैं तो दूसरी तरफ दिलीप कुमार को देखा जा रहा है। दोनों ही घोड़ी को पकड़ कर आगे बढ़ते हुए नजर आए। इसी दौरान दिलीप कुमार के बगल में बुजुर्ग शख्स भी देखे गए और वह राज कपूर के दादाजी हैं। लेकिन सबसे गौर करने वाली बात तो यह है की शादी में बड़े-बड़े सितारे हैं लेकिन इसके बावजूद सादगी है। ना तो महंगे कपड़े हैं और ना ही कोई फैशन है।

इस तस्वीर में वैसे तो दूल्हे की शक्ल नजर नहीं आ रही है। लेकिन बहुत से लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि अगर इस शादी में राज कपूर और दिलीप कुमार जैसी शख्सियत शामिल हुई है तो कोई बड़े ही कलाकार होंगे। जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह बारात किसी और कि नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्टर प्रेमनाथ की थी। वह घोड़े पर सवार होकर दूल्हा बने हुए जा रहे थे। दरअसल बहुत कम लोग जानते हैं कि प्रेमनाथ रिश्ते में राज कपूर के साले हैं। बता दें कि उनकी बहन कृष्णा से राज कपूर की शादी हुई। प्रेमनाथ की दूसरी बहन की शादी प्रेम चोपड़ा से हुई।

More from Filmibeat

Read more about: premnath raj kapoor dilip kumar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X