इस एक्टर के रहे दो अफेयर्स, लेकिन फिर भी बच गई शादी, पत्नी ने रख दी थी ऐसी शर्त कि...

Raj Kapoor and krishna kapoor

हिंदी सिनेमा में ऐसी सितारों की कई सारी लव स्टोरी है जो कि शायद कभी पूरी नहीं हो पाई. इतना ही नहीं कुछ तो आज भी अपने पहले प्यार के इंतजार में जिंदगी काट रहे हैं और उसे भूलकर आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं. इतना ही नहीं राज कपूर और नरगिस के अफेयर के बारे में तो सभी जानते हैं. एक वक्त हुआ करता था जब दोनों के इंडस्ट्री में खूब चर्चे हुआ करते थे. लेकिन बहुत कम लोग राज कपूर और उनकी पत्नी कृष्णा राज कपूर की लव स्टोरी के बारे में जानते होंगे.

22 साल में हुई थी शादी

दरअसल आपको बता दें कि राज कपूर जब सिर्फ 11 साल के थे तब उन्होंने 'इंकलाब' फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. सुपरस्टार बनने से पहले ही राज कपूर की शादी हो चुकी थी. जब वह महज 22 साल के थे तो उनकी 1946 में कृष्णा मल्होत्रा के साथ में शादी हो गई थी. बता दें कि उनकी पहली मुलाकात को सिर्फ एक ही साल हुआ था और दोनों ने शादी रचाई.

सुपरस्टार बनने के बाद बदला जीवन

दोनों की शादी में सुपरस्टार कहे जाने वाले अशोक कुमार भी शामिल हुए थे और उनकी एक झलक देखने के लिए कृष्णा बहुत ही ज्यादा बेताब थी. लेकिन कृष्णा मल्होत्रा की यह एक्साइटमेंट देखकर राज कपूर भी इस बात को तय कर चुके थे कि वह भी इसी सदी के सुपरस्टार बनकर दिखाएंगे. लेकिन शादी के 2 साल बाद 1948 में राज कपूर की फिल्म आग रिलीज हुई और इसी के बाद उनका रिश्ता पूरी तरीके से बदल गया.

राज कपूर और नरगिस के अफेयर के उड़े चर्चे

बता दें कि राज कपूर इस फिल्म में एक नए चेहरे की तलाश कर रहे थे और इसी वजह से वह जद्दन बाई से मिल गए. राज कपूर उनके घर पहुंचे और उनकी बेटी नरगिस को पहली बार देख लिया. राज कपूर ने नरगिस को फिल्म में लेने के लिए तय कर लिया. जिसके बाद दोनों ने कई सारी फिल्मों में काम किया. दोनों की फिल्म श्री 420 का गाना प्यार हुआ इकरार हुआ बहुत ही ज्यादा फेमस हो गया और दोनों के प्यार के चर्चे उड़ने लगे.

नरगिस ने रचाई सुनील दत्त से शादी

नरगिस राज कपूर की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आने लगी. यहां तक कि दोनों की जोड़ी विदेशों में भी खूब चली. दोनों की नजदीकियां भी बढ़ने लगी और 1957 में दोनों अलग हो गए. मदर इंडिया की शूटिंग के वक्त सुनील दत्त ने अपनी जान दांव पर लगाकर नरगिस की जान बचा ली थी और इसके बाद में उनके प्यार में एक्ट्रेस गिरफ्तार हो गई थी. दरअसल तुम्हारे किसको सुनील ने प्रपोज कर दिया और एक्ट्रेस ने भी हामी भर दी और इसी के बाद दोनों ने शादी रचा ली.

वैजयंती माला के कारण कृष्णा ने छोड़ा घर

नरगिस राज कपूर के रिश्ते के बारे में जब कृष्णा को पता चला तो वह काफी दुखी हो गई. सुनील और नरगिस की शादी के बाद उन्हें लगा कि उनका रिश्ता अब बच जाएगा. लेकिन इसके बावजूद भी कई परेशानियां सामने आई. साठ के दशक में वैजयंती माला और राज कपूर एक दूसरे से मिले. दोनों की बढ़ती नजदीकियों को देखकर कृष्णा भी घर छोड़ कर चली गई और कई महीने तक अपने पति से दूर रहें. राज कपूर के बहुत मनाने के बाद कृष्ण घर आने को तैयार हुई. लेकिन उन्होंने शर्त रख दी.

राज कपूर और वैजयंती माला हुए अलग

दरअसल आपको बता दें कि कृष्णा कपूर ने राज कपूर के सामने यह शर्त रखी कि वह कभी भी वैजयंती माला के साथ में काम नहीं करेंगे और एक्टर ने भी इस बात को स्वीकार लिया. जिसके बाद में संगम फिल्म के बाद में वैजयंती माला और राज कपूर कभी भी साथ में ऑनस्क्रीन नजर नहीं आए. वैजयंती माला ने चमन लाल बाली के साथ में शादी रचा ली.

Read more about: raj kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X