साल 1982 में रिलीज हुई थी सुपरहिट फिल्म, दर्ज किए गए थे 34 केस, फिर भी धड़ल्ले से बिकी थी टिकट

राज बब्बर, दीपक पाराशर और सलमा आगा की फिल्म निकाह को साल 1982 में रिलीज किया गया था। बता दे कि यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। सलमा ने इसी फिल्म से अपने एक्टिंग की शुरुआत की थी। उन्हें पहले ही फिल्म से सफलता प्राप्त हुई और रातों-रात स्टार बन गई। लेकिन इस फिल्म को लेकर काफी विवाद हुआ और मेकर्स के खिलाफ 34 केस दर्ज किए गए। लेकिन इसके बावजूद लोगों को यह फिल्म इतनी पसंद आई की लाइन में लगकर उन्होंने टिकट खरीदे।
इस फिल्म को लेकर काफी विवाद हुआ और निर्माता निर्देशक बी आर चोपड़ा के लिए ऐसे सेंसिटिव मुद्दे को उठाने बिल्कुल भी आसान नहीं था। इस फिल्म को रोकने के लिए भी काफी विवाद हुआ। जिसके लिए लोग कोर्ट तक पहुंच गए थे। इसके बावजूद भी फिल्में रिलीज की गई और इसके खिलाफ कुछ मुस्लिम संगठनों ने थिएटर के बाहर पोस्टर लगा दिए। इतना ही नहीं उन्होंने फिल्म ना देखने की अपील की थी। इसके बावजूद लोगों ने लाइन में लगकर टिकट खरीदे और सिनेमा घर हाउस फुल हो गए। फिल्म को भी काफी अवार्ड मिले थे।
इस फिल्म में पाकिस्तानी गाय का सलमा आगा के अलावा राज बब्बर और दीपक पाराशर ने लीड किरदार निभाया था। इसी के अलावा आपको बता दें कि हफ्ते भर सिनेमा हॉल हाउस फुल हो गए थे और इतना ही नहीं फिल्म को देखने के लिए लोगों के लिए टिकट ले पाना बहुत ही ज्यादा मुश्किल हो गया था। इस फिल्म को लेकर जितने ज्यादा विवाद हुए थे उतनी ही है सफल साबित हुई थी। दरअसल इस फिल्म को 4 करोड़ के बजट में बनाया गया था और इसने 9 करोड़ की शानदार कमाई भी कर ली थी।


Click it and Unblock the Notifications













