43 साल की उम्र में ये कुंवारी हीरोइन खोज रही है हमसफर, शाही परिवार से है खास नाता

Raima Sen

Raima Sen: राइमा सेन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'एनआरआई वाइफ' के प्रमोशन में व्यस्त है. जिसमें 'मैंने प्यार किया' की भाग्यश्री भी अहम रोल प्ले कर रही है. अभिनेत्री होने के अलावा दोनों में एक और समानता है, दोनों शाही परिवार से तालुकात रखती है. राइमा सेन को मां मुनमुन सेन और नानी सुचित्रा सेन की तरह ही एक्टिंग में रुचि है,पर फिल्मी दुनिया में उन्हें उम्मीद के मुताबिक सफलता हाथ नहीं लगी.

राइमा सेन ने हिंदी के अलावा बंगाली सिनेमा में भी काम किया है. अभिनेत्री के पिता भरत देव वर्मा का संबंध त्रिपुरा की रॉयल फैमिली से है. रिपोर्ट के अनुसार भरत देव वर्मा की मां इला देवी का कूच बिहार से गहरा ताल्लुक है,वे वहां की राजकुमारी थी. इला देवी की छोटी बहन का नाम गायत्री देवी है,जो जयपुर की महारानी थी.

राइमा सेन पहली बार फिल्म 'गॉड मदर' में नजर आई थी जो 1999 में रिलीज हुई थी. यह फिल्म फ्लॉप रही थी. फिल्म में रवीना टंडन की बेटी के रोल में राइमा सेन की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई थी. उन्हें 'परिणीता और 'कागज के फूल' जैसी फिल्मों में भी देखा गया है. फिल्मों के बाद राइमा सेन ने वेब सीरीज का रुख किया है, वे मेहमान, लव बाइट्स और हेलो जैसी सीरीज में नजर आई है.

राइमा सेन अपने बेबाक अंदाज की वजह से काफी सुर्खियों में रही है. उन्होंने अपनी एक टॉपलेस फोटोशूट को लेकर कहा था कि वह फोटोशूट के दौरान असहज नहीं थी. 43 साल की राइमा सेन ने अब तक शादी नहीं की है. वे कुंवारी है और अपनी जिंदगी में खुश है. हालांकि राइमा ने यह भी कहा है कि अगर उन्हें सही वक्त और सही जगह पर उनका मिस्टर राइट मिल जाता है, तो वह शादी कर लेंगी. बता दें कि राइमा की फिल्म 'एनआरआई वाइफ' 12 मई को रिलीज होगी.

More from Filmibeat

Read more about: raima sen
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X