पहली फ़िल्म हुई ब्लॉकबस्टर तो रातों-रात हुए पॉपुलर, 11 दिन में साइन की 47 फ़िल्में, मगर आज नहीं मिल रहा काम

फिल्मी जगत एक ऐसी दुनिया होती है जहां पर हर किसी की किस्मत इतनी जल्दी से खुलती नहीं है।लेकिन कोई कोई सितारा ऐसी किस्मत लेकर आता है कि उनकी पहली ही फिल्म है या फिर पहला ही शो हिट हो जाता है। आज हम एक ऐसे ही सितारे की बात करने वाले हैं जिनकी पहली ही फिल्म से पॉपुलैरिटी इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि वह रातोंरात स्टार बन गए थे। दरअसल आज हम 'आशिकी' फिल्म के एक्टर राहुल रॉय की बात कर रहे हैं। आज से 33 साल पहले रिलीज हुई 'आशिकी' फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म के हिट जाने के बाद में प्रोड्यूसर और डायरेक्टर्स की लाइन लग गई थी।
महेश भट्ट ने राहुल रॉय को की थी फ़िल्म ऑफर
राहुल रॉय की डेब्यू फिल्म 'आशिकी' को साल 1990 में रिलीज किया गया था। जैसे कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई तो ब्लॉकबस्टर हो गई। लेकिन अब सालों बाद खुद राहुल रॉय ने इस फिल्म से जुड़ा हुआ एक किस्सा शेयर किया है। एक्टर ने इस बात का खुलासा किया है कि इस फिल्म के हिट जाने के बाद में प्रोड्यूसर्स की उन्हें साइन करने के लिए लाइन लग गई थी। राहुल रॉय ने बॉलीवुड हंगामा के साथ इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि "मेरी मुलाकात पहली बार महेश भट्ट से उनके जुहू स्थित ऑफिस पर हुई। वह समय ऐसा था जब मैं फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को नहीं जानता था। लेकिन महेश भट्ट ने पहली ही मुलाकात में चार से 5 मिनट के बाद ही मुझसे कहा कि तुम मेरी फिल्म कर रहे हो और मैंने जवाब में हां ठीक है कह दिया।"
फ़िल्म के रिलीज़ होते ही थिएटर्स में झूम पड़े दर्शक
एक्टर ने इसी इंटरव्यू के आगे इस बात का भी खुलासा किया कि "आशिकी फिल्म की रिलीज के बाद में महेश जी और मुकेश जी के साथ में मैं मेट्रो सिनेमा पहुंचा था। जहां पर बाहर की तरफ लोग मेरे लिए चीयर अप करते हुए नजर आए। उस समय मेरे पास बॉडीगार्ड नहीं हुआ करते थे। लेकिन जब थिएटर में अंदर पहुंचे और देखा कि जैसे ही सांसो की जरूरत है गाने पर मेरे किरदार की एंट्री होती है वैसे ही यह लोग भी खुशी से झूम पड़ते हैं और सिक्के फेंकने लग जाते हैं।"
राहुल रॉय ने 11 दिनों में साइन की थी 47 फ़िल्में
आशिकी फेम एक्टर राहुल रॉय ने इस बात का भी आगे खुलासा किया कि फिल्म की रिलीज के बाद में काफी सारे फिल्ममेकर उन्हें ऑफर देने लगे। महज़ 11 दिनों में उन्होंने 47 फिल्मों को साइन कर लिया। बता दें कि उस समय महेश भट्ट की फिल्म आशिकी में काम करने के लिए राहुल को सिर्फ ₹30000 बतौर फीस दिए गए थे। यह एक रोमांटिक लव स्टोरी फिल्म दर्शाई गई थी और इस फिल्म में अनु अग्रवाल ने राहुल रॉय के साथ में लीड किरदार निभाया था।


Click it and Unblock the Notifications











