डेब्यू फिल्म से रातों-रात बना स्टार, शूटिंग सेट पर हुआ ब्रेन स्ट्रोक, एक झटके में पलट गई इस एक्टर की जिंदगी

Rahul Roy Career: हिंदी सिनेमा में ऐसे काफी सारे सितारे हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है। आज हम आपको एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने एक वक्त पर सुपरहिट फिल्में दिए लेकिन आज के वक्त में वह फिल्म इंडस्ट्री से गायब रहते हैं। दरअसल हम बात कर रहे हैं 'आशिकी' फ़िल्म के एक्टर राहुल रॉय की।
बता दे कि अनु अग्रवाल के साथ में राहुल रॉय की रोमांटिक म्यूजिक फिल्म 'आशिकी' से काफी ज्यादा लोकप्रियता बढ़ गई थी। इतना ही नहीं वह रातों-रात पूरे इंडस्ट्री पर राज करने लगे थे। एक्टर ने जुनून से लेकर सपने साजन के और गुमराह जैसी फिल्मों में भी काम किया। इतना ही नहीं वह टीवी शो बिग बॉस के पहले सीजन के विजेता भी बने।
एक वक्त था जब राहुल रॉय का करियर आसमान छू रहा था और वह अपनी फिल्मों से खूब सक्सेस हासिल कर रहे थे। लेकिन अचानक से उनके जीवन पर मानो ग्रहण लग गया और उनकी पूरी जिंदगी बदल गई। दरअसल साल 2020 में LAC नाम की वह फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। तब उनको ब्रेन स्ट्रोक हुआ।
राहुल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। तब एक्टर की ब्रेन और हार्ट की सर्जरी हुई। फिर उनको नानावती अस्पताल में आईसीयू में भर्ती करवा दिया गया। बॉलीवुड हंगामा के साथ एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता ने बताया था कि सलमान खान ने उनके पेंडिंग अस्पताल बिल की पेमेंट भी की थी। एक्टर ने बताया था कि "यह सब यही कहते हैं कि सलमान ऐसा है, वैसा है.. लेकिन वो मेरे लिए बहुत अच्छा है।"
लेकिन राहुल रॉय के ब्रेन स्ट्रोक हो जाने के बाद में उनके करियर में डाउनफॉल आ गया। बीमार होने के कारण उनके हाथ से कई बड़े बजट के प्रोजेक्ट निकल गए। उन्होंने इंडस्ट्री में खुद को बनाए रखने के लिए काफी चुनौतियों का सामना किया। हालांकि ठीक होने के बाद उन्होंने फिल्म 'वॉक' से कमबैक भी किया। इस फिल्म के लिए उनको बेस्ट फीचर फिल्म का अवार्ड भी मिला था।


Click it and Unblock the Notifications











