रशियन बीवी ने राहुल महाजन की कर दी ऐसा हातल, तीसरे तलाक के बाद बोले- कभी नहीं कर पाऊंगा ये काम..

Rahul Mahajan

बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट और फेमस टीवी पर्सनैलिटी रह चुके राहुल महाजन इन दोनों तीसरी पत्नी नताल्या इलीना से तलाक लेने को लेकर काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए हैं। कुछ खबरों के अनुसार आपको बता दें कि जनवरी 2023 में दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए थे। काफी लंबे समय तक राहुल इस बारे में बात करने से कतरा रहे थे और अब कई महीनो के बाद में उन्होंने इस बात पर चुप्पी तोड़ी है और फैसला किया है।

राहुल महाजन ने झेली हैं काफ़ी परेशानियां

ईटाइम्स को एक इंटरव्यू के दौरान राहुल ने इस बारे में काफी कुछ बताया और कहा कि वह इन दिनों काफी ज्यादा परेशानियों से गुजर रहे हैं। राहुल महाजन ने इस पर बात करते हुए कहा कि "मैं बहुत ही ज्यादा सेंसिटिव हूं, लेकिन मैं इसके बावजूद किसी को भी अपनी तकलीफें जाहिर नहीं करता। मेरी जिंदगी में कुछ ऐसा हो गया है, जैसे कोई बड़ा भूकंप आ गया हो। जिसके मुझे झटके महसूस हो रहे हैं। मेरी जिंदगी का नुकसान हो गया है और बर्बाद हो गई है। लेकिन इसके बावजूद जीवन चला जा रहा है। आपके पास में खुद को मजबूत बनाने के अलावा कोई भी दूसरा ऑप्शन नहीं है।"

बोले नताल्या इलीना से नहीं होगा कभी प्यार कम

इंटरव्यू के दौरान राहुल महाजन से नताल्या इलीना को तलाक देने के पीछे का कारण पूछा तो उन्होंने इस पर जवाब देते हुए कहा कि "अगर मैं ऐसा करता हूं तो लोग एक कहानी का पहलू समझेंगे, जो कि गलत हो जाएगा। मेरे मन में आज भी नताल्या इलीना के लिए उतना ही प्यार और सम्मान है जितना पहले था। दिल से प्यार कभी भी मरता नहीं है और मैं उनके कांटेक्ट में अब नहीं हूं। ना ही मुझे यह पता है कि वह अब कहां है। लेकिन प्यार ऐसे खत्म नहीं होता है।"

नताल्या इलीना के साथ बच्चा नहीं चाहते थे राहुल

तलाक की खबरों के बाद में अब लोग इस बात के कयास लगा रहे हैं कि राहुल एक बच्चा चाहते थे लेकिन नताल्या इलीना इसके लिए रेडी नहीं थी और इसी के चलते तलाक हो गया। इस अफवाह पर राहुल ने भी चुप्पी तोड़ी है और कहा कि "मैं इस रिश्ते में बच्चा नहीं चाहता था और हमने कभी भी इसके लिए कोशिश नहीं की। मैंने सिर्फ डिंपी के साथ में बच्चों की प्लानिंग की थी और उसका मिसकैरेज हो गया तो ऐसा हुआ ही नहीं। नताल्या इलीना और मैंने कभी भी बच्चे की प्लानिंग नहीं की और मैं 48 साल का हो गया हूं। इसीलिए अब मैं बच्चा नहीं चाहता हूं।"

थेरेपी ले रहे हैं राहुल महाजन

इसी इंटरव्यू के दौरान राहुल ने यह भी कहा कि "मैं इस वक्त काफी ज्यादा इमोशनली अवेलेबल नहीं हूं। मैं पहले से ठीक हो चुका हूं लेकिन अभी भी पूरी तरीके से नहीं हूं। इसके लिए मैंने कुछ वक्त पहले डॉक्टर की सहायता भी ली थी। मुझे सही होना है और तभी मैं किसी से जाकर बात कर पाऊंगा और किसी से मिल पाऊंगा। लेकिन यह तय हो चुका है कि अब मैं किसी से प्यार नहीं कर पाऊंगा क्योंकि मैं डर चुका हूं। मैं अपने थैरेपिस्ट के जरिए उस डर पर काबू करने का प्रयास कर रहा हूं। मुझे ठीक होने की आवश्यकता है और अभी मैं बिल्कुल भी फिट नहीं हूं।" इसी दौरान राहुल ने अपने पिछले दो तलाक का भी जिक्र किया और कहा कि "मेरे सभी तलाक म्युचुअल हुए हैं। मैंने अपने किसी भी तलाक में एलुमनी के तौर पर एक रूपया तक नहीं दिया है।"

More from Filmibeat

Read more about: rahul mahajan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X