बी टाउन के इन एक्टर्स को मिली रातों-रात फेम, अचानक इंडस्ट्री से कटा पत्ता, आज इस हाल में काट रहे जिंदगी

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई सारे सितारे ऐसे रहे जिन्होंने सिर्फ एक फिल्म के चलते रातों-रात सफलता हासिल की। आज हम आपको जिन अभिनेताओं के बारे में बताने वाले हैं उन्होंने अपनी पहली फिल्म से दर्शकों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई। यहां तक की उन्होंने करियर में काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया और इसके बावजूद भी उन्होंने एक्टिंग को अलविदा कह दिया।
कुमार गौरव
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राजेंद्र कुमार के बेटे कुमार गौरव उर्फ मनोज कुमार का आता है। बता दें कि कुमार गौरव ने साल 1981 में रिलीज हुई फिल्म 'लव स्टोरी' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म से वह काफी पॉप्युलर हो गए। बाद में उनकी कई सारी फिल्में आई और फ्लॉप साबित हुई। किसी के चलते उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली।
राहुल खन्ना
विनोद खन्ना बॉलीवुड के सुपरस्टार माने जाते थे। बता दे कि उनके बेटे राहुल खन्ना ने साल 1999 में फिल्म '1947 अर्थ' से करियर की शुरुआत की। उनकी पहली फिल्म सुपरहिट साबित हुई। जिसके लिए उन्हें बेस्ट मेल डेब्यू अवार्ड भी दिया गया। लेकिन उनका करियर पिता और छोटे भाई अक्षय खन्ना की तरह सफल नहीं हो पाया। आखिरी बार उन्हें 'लव आज कल' फिल्म में देखा गया था और बाद में इंडस्ट्री से वह दूर हो गए।
रजत बेदी
रजत बेदी भी इस लिस्ट में शामिल है और आपको बता दें कि उन्होंने करियर में विलेन की भूमिका निभाई है। उन्होने 'दो हज़ार एक' नाम की फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की और काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया।
उन्होंने ऋतिक रोशन की फिल्म 'कोई मिल गया' में काम किया था। एक इंटरव्यू में एक्टर ने कहा था की फिल्म से उनके कई सारे सीन काट दिए गए थे। इसी के चलते वह काफी निराश हो गए और उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक लेकर कनाडा जाने का फैसला लिया।


Click it and Unblock the Notifications











