दिल्ली के पूर्व कमिश्नर का बेटा बना बॉलीवुड का खूंखार विलेन, 18 साल छोटी एक्ट्रेस को कर रहा डेट

Rahul Dev Career: एक वक्त हुआ करता था जब फिल्मों में हीरो और हीरोइन की ज्यादा पूछ होती थी। लेकिन आज के समय में विलेन को भी काफी ज्यादा तवज्जो दी जाती है। एक फिल्म में निगेटिव किरदार भी काफी अहम होता है। आज हम आपको एक ऐसे 90 के मशहूर विलेन के बारे में बताने वाले हैं जिसमें अपनी पहली ही फिल्म शहर किसी को चौंका दिया।
अगर आप नहीं पहचान पाए हैं तो हम बात कर रहे हैं मशहूर अभिनेता राहुल देव की। उन्होंने काफी बेहतरीन हिंदी और साउथ फिल्मों में काम किया और विलेन का बहुत ही बखूबी किरदार निभाया। 27 सितंबर को वह 56 साल के हो जाएंगे और उनका जन्म दिल्ली में हुआ था। शायद ही आप जानते होंगे कि उनके पिता हरि देव दिल्ली के पूर्व कमिश्नर भी रह चुके हैं।
हालांकि आपको बता दें कि राहुल देव ने कभी भी पुलिस फोर्स जॉइन करने का सोचा ही नहीं। हालांकि इससे पहले उनको क्रिकेट खेलना काफी पसंद था। लेकिन इस बारे में वह अपने माता-पिता को कह ना सके। उन्होंने इस खेल को बंद कर दिया और फिर मॉडलिंग में हाथ आजमाया। जिसके लिए वह मुंबई आए थे।
राहुल ने मॉडलिंग की दुनिया में भी काफी ज्यादा अच्छा काम किया और खूब नाम भी कमाया। फिर एक दिन उनकी किस्मत ऐसी चमकी की उनको सनी देओल के साथ फिल्म 'चैंपियन' में काम करने का अवसर प्राप्त हुआ। अपनी पहली फिल्म में ही उनको एक खूंखार विलेन के किरदार में देखा गया। फिल्म में सनी देओल और मनीषा कोइराला को लीड किरदार में देखा गया था।
इसके बाद राहुल देव ने पीछे मुड़कर कभी भी नहीं देखा और अपने करियर में काफी सुपरहिट फिल्मों में भी काम किया। हिंदी फिल्मों के अलावा उन्होंने साउथ फिल्मों में भी काम किया है। उनको कई सारी वेब सीरीज में भी देखा जा चुका है। हालांकि इस समय वह अपनी 18 साल छोटी गर्लफ्रेंड को लेकर चर्चा में रहते हैं। उनकी पत्नी रीना देव की मौत हो गई थी और फिर दूसरी बार उनको एक्ट्रेस मुग्धा गोडसे से प्यार हो गया। दोनों लिवइन में रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











