जब शाहरूख ने तोड़ा फैंस का भरोसा.. 'रईस' से करेंगे हिसाब बराबर!
सिर्फ शाहरूख खान नहीं, बल्कि शाहरूख फैंस के लिए रईस का हिट होना बेहद जरूरी है। यहां जानें क्यों।
शाहरूख खान की पिछली फिल्म 'फैन' को भले ही समीक्षकों ने जमकर सराहा, फैंस ने फिल्म को पसंद भी किया। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कुछ कमाल नहीं कर पाई। डियर जिंदगी हिट रही, लेकिन फिल्म में शाहरूख ने सिर्फ सर्पोटिंग रोल किया था।
'शाहरूख, सलमान दोनों ही फेवरिट हैं.. किसी एक का नाम नहीं ले सकता....''
किसी फिल्म में शाहरूख खान हों.. तो फिल्म का फ्लॉप होना थोड़ा अजीब लगता है। लेकिन बता दें, पिछली फिल्मों के फ्लॉप होने के पीछे भी शाहरूख खान खुद ही हैं। क्यों? क्योंकि उनकी पिछली फिल्मों ने दर्शकों को इस तरह बोर किया है कि अब फैंस का विश्वास डगमगा चुका है।

दिलवाले, हैप्पी न्यू ईयर जैसी फिल्मों के बाद शाहरूख खान ने अपनी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग गवां दी है। फैंस ने लगातार किंग खान पर भरोसा किया, लेकिन वे एक के बाद एक अपनी फिल्मों से विश्वास तोड़ते गए..
बहरहाल, काफी उम्मीद है कि रईस के जरीए शाहरूख एक बार फिर फैंस को उसी शाहरूख से रूबरू करेगे.. जिनकर आंखें बंद कर विश्वास किया करते थे। शायद पिछली सभी अजीबोगरीब फिल्मों का हिसाब चुकता हो जाए।
बहरहाल, यहां देंखे किन फिल्मों से शाहरूख ने तोड़ा है फैंस का भरोसा-


Click it and Unblock the Notifications











