एक्टिंग में इनके आगे प्रियंका और दीपिका भी फेल..कंट्रोवर्सी-बेबाक बयान भी कम नहीं..

By Shweta

राधिका आप्टे बॉलीवुड की उन चुनिंदा एक्ट्रेसेस में से हैं जिन्होंने कम समय में ही एक्टिंग के बूते बॉलीवुड में अपनी जगह बना ली। राधिका आप्टे ने एक्टिंग की शुरूआत भले मराठी फिल्मों से की लेकिन वो इतनी शानदार एक्ट्रेस हैं कि कम समय में वो मराठी , तेलुगु और बॉलीवुड सबका ध्यान खींचने में कामयाब रहीं।

राधिका आप्टे आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्हें हर तरफ से बधाइयां मिल रही हैं। राधिका आप्टे की झोली में अभी भ 5 फिल्में हैं। वो भी तमिल, इंग्लिश और हिंदी। राधिका आप्टे को पहचान तो जरूर एक्टिंग से मिली। मांझी द माउंटेन मैन हो या फोबिया उन्हें हमेशा अपने काम के लिए सराहा गया।

Radhika Apte

अगर एक्टिंग से इतर बात करें तो राधिका आप्टे हमेशा अपने बेबाक बयानों के लिए भी सुर्खियों में रहती हैं। उनके बेबाक और बोल्ड बयान उन्हें कभी कभी कंट्रोवर्सी में भी ले जाता है।

एक बार साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बारे में उन्होंने कहा था कि साउथ में अभी भी पुरूषों को अधिक वरीयता दी जाती है और इसके मुकाबले महिलाओं को कमजोर समझा जाता है। उनके इस बयान की काफी निंदा भी हुई थी लेकिन उन्होंने यहां तक कहा था कि वो साउथ की फिल्मों में काम नहीं करेंगी।

बदलापुर के प्रमोशन के दौरान उन्होंने वरूण धवन के बारे में कहा था कि उनकी और वरूण की स्पेशल बॉन्डिंग है। भले उनका मतलब कुछ और नहीं था शिवाय उनकी औऱ वरूण की दोस्ती के लेकिन इसके बाद उनके और वरूण धवन के बारे में काफी कुछ लिखा गया था।

हाल में भी पार्च्ड फिल्म के विडियो लीक पर भी करारा जवाब देते हुए उन्होंने कहा था कि मेरा शरीर है और मुझे पता है कि मुझे क्या करना है। इसके बाद तो अच्छे अच्छो की बोलती बंद हो गई।

राधिका आप्टे अपनी न्यूड सेल्फी के कारण भी कंट्रोवर्सी का शिकार हो चुकी हैं। इसके लिए उन्हें काफी क्रिटिसाइज भी किया गया था।

उन पर ये भी आरोप लगाया कि वो जानबुझ कर न्यूड सेल्फी और वीडियो लीक जैसी खबरों में आती हैं ताकि सुर्खियों में बनी रहें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X