जब राधिका आप्टे ने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर की थी बात, बोलीं- 'मैं एक बार में कई लोगों के साथ फिजिकल..'

राधिका आप्टे बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक जानी-मानी हसीना है और आपको बता दें कि वह काफी बेहतरीन फिल्मों में भी नजर आ चुकी है। लेकिन आपको बता दें कि वह हर एक मुद्दे पर खुलकर बात करना पसंद करती है और जरा भी हिचकिचाती नहीं है। उन्होंने अपने इसी अंदाज को लेकर एक बार बात की थी और बताया था कि वह रिलेशनशिप को लेकर क्या सोचती हैं।
राधिका आप्टे ने इस पर कहा था कि वह एक ही समय पर कई सारे लोगों से प्यार करने को सही समझती है। जब राधिका आप्टे ने बीएफएफ विद वॉग सीजन 3 के एक एपिसोड में काम किया था तो उन्होंने प्यार को लेकर खुलकर बात की थी। बता दे कि नेहा धूपिया ने राधिका आप्टे से सेट के दौरान टेंप्टेशन को लेकर सवाल किया तो एक्ट्रेस ने कहा कि बेशक आप आकर्षित हो जाते हो। आपको लुभाने के लिए कई बार एक्टर बनने की जरूरत नहीं होती है।
राधिका आप्टे ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि जिंदगी में आप बहुत सारे लोगों से मिलते जुलते हो और बहुत सारे लोग काफी ज्यादा अच्छे भी होते हैं। जिससे कि आप उनसे आकर्षित होने लग जाते हो। कभी-कभी यह एक शारीरिक आकर्षण भी हो जाता है और कई बार यह सिर्फ ऐसे ही होता है। इतना ही नहीं यह काफी पावरफुल भी हो सकता है।
राधिका आप्टे ने आगे बताया कि मुझे ऐसा लगता है कि यह बहुत ही ज्यादा सुंदर होता है और आप इस पर ध्यान क्यों नहीं देते हो। मैं कई सारे लोगों से प्यार करने में काफी विश्वास करती हूं और मैं एक वक्त में बहुत सारे लोगों से प्यार भी कर सकती हूं। यह आप भी कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications

